फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   extraordinary within ordinary the world around us full of mysteriesask questions have courage to seek answers

साधारण में असाधारण: हमारे आसपास की दुनिया रहस्यों से भरी है, प्रश्न पूछें और उत्तर खोजने का साहस रखें

Sat, 22 Aug 2026 08:57 AM IST
ज्योति भास्कर माइकल फैराडे
माइकल फैराडे Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 22 Aug 2026 08:57 AM IST
सार

साधारण वस्तुओं को असाधारण तरीके से देखना ही विज्ञान की शुरुआत है। एक मोमबत्ती भी हमें सिखाती है कि हमारे आसपास की दुनिया रहस्यों से भरी है। आवश्यकता केवल इतनी है कि हम उसे ध्यान से देखें, प्रश्न पूछें और उत्तर खोजने का साहस रखें।

विज्ञापन
extraordinary within ordinary the world around us full of mysteriesask questions have courage to seek answers
प्रश्न पूछें और उत्तर खोजने का साहस रखें। यही तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण का असली सौंदर्य (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट ग्राफिक्स / एजेंसी

विस्तार

कल्पना कीजिए हमारे सामने एक मोमबत्ती जल रही है। देखने में यह कितनी साधारण वस्तु है, लेकिन यदि हम इसके भौतिक घटनाक्रम को ध्यान से देखें, तो हमें इसके भीतर प्रकृति के कितने ही रहस्य छिपे दिखाई देते हैं। मेरे विचार में विज्ञान के अध्ययन में प्रवेश करने के लिए इससे अधिक सरल और खुला मार्ग मिलना कठिन है।

विज्ञापन


मोमबत्ती को जलते हुए देखना केवल प्रकाश को देखना नहीं है। हमें खुद से यह पूछना चाहिए कि प्रकाश कहां से आता है, लौ का आकार ऐसा क्यों है, मोम किस प्रकार पिघलता है और जलने के बाद उसका क्या रूपांतरण होता है। जब हम इन प्रश्नों के उत्तर खोजते हैं, तो पाते हैं कि इस छोटी-सी लौ में प्रकृति के अनेक नियम एक साथ काम कर रहे होते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मोम स्वयं सीधे उस रूप में नहीं जलता, जिस रूप में हम उसे देखते हैं। गर्मी उसे पिघलाती है; पिघला हुआ पदार्थ बत्ती के सहारे ऊपर उठता है और फिर वाष्प में बदल जाता है। वास्तव में, वही वाष्प जलती है। इस पूरी प्रक्रिया में ऊष्मा, पदार्थ और वायु का अद्भुत संबंध दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौ को और ध्यान से देखिए। उसका सबसे चमकीला भाग भी हमें एक कहानी सुनाता है। उसमें उपस्थित सूक्ष्म कार्बन कण गर्म होकर प्रकाश देते हैं। मोमबत्ती हमें सिर्फ रोशनी नहीं देती, बल्कि उसके जलने के दौरान कई तरह के रासायनिक व भौतिक बदलाव होते हैं। इसकी लौ को समझते-समझते हम पानी, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बारे में जान सकते हैं। ऑक्सीजन हमें हवा की प्रकृति समझाती है, जबकि कार्बन डाइऑक्साइड का संबंध पौधों और इन्सानों से है।


मेरा मानना है कि साधारण वस्तुओं को असाधारण तरीके से देखना ही विज्ञान की शुरुआत है। एक मोमबत्ती भी हमें सिखाती है कि हमारे आसपास की दुनिया रहस्यों से भरी है। आवश्यकता केवल इतनी है कि हम उसे ध्यान से देखें, प्रश्न पूछें और उत्तर खोजने का साहस रखें। यही तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण का असली सौंदर्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed