फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   india or bharat know interesting facts about history of hinduism hindu and sanatan religion

इंडिया Vs भारत-1 : हिंदू, इंडिया और सनातन, एक दृष्टि और विवेचना

Dayashankar shukla दयाशंकर शुक्ल सागर
Updated Thu, 14 Sep 2023 03:35 PM IST
सार

सिकंदर के जमाने के बहुत पहले से फारस और ग्रीस में करीबी संबंध थे। एक यूनानी इतिहासकार और भूगोलवेत्ता हेरोडोटस ने ग्रीको-फ़ारसी युद्धों का ब्योरा दिया है। इतिहासकार हेरोडोटस ऐतिहासिक घटनाओं की व्यवस्थित जांच करने वाला पहला लेखक था।

विज्ञापन
india or bharat know interesting facts about history of hinduism hindu and sanatan religion
क्या वैदिक साहित्य में आया है हिंदू शब्द? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईसा मसीह के जन्म से कोई 600 साल पूर्व इंडिया शब्द से ठीक पहले 'हिंदू' शब्द अस्तित्व में आया। ऋग्वेद में संस्कृत शब्द "सप्तसिंधु शब्द" जो सिंधु, समेत सात नदियों की तरफ संकेत करता था। फारस में एक शक्तिशाली राजा हुआ डेरियस प्रथम, जिसे आमतौर पर "डेरियस महान"  कहा जाता था।

विज्ञापन


हिंदी में इसे दारा प्रथम के नाम से जाना गया। उसने 522 ईसा पूर्व से 486 ईसा पूर्व में अपनी मृत्यु तक फारस में शासन किया। उसकी सेना में स्काईलैक्स वह आदमी था जिसने अपने फ़ारसी सम्राट के लिए सिंधु नदी की खोज की थी।  उसने 'सिंधु' नदी को 'हिंदू' कहा क्योंकि पर्शियनों में 'स' अक्षर उनके उच्चारण में नहीं था।  वह 'स' को 'ह' पढ़ते थे।

विज्ञापन

 

वे "सप्ताह" को "हफ्ता "कहते थे। तो 'सिंधु' 'हिंदू' हो गया। पारसियों के धर्मग्रंथ अवेस्ता में सप्त सिंधु की जगह 'हफ्त हिंदू" हुआ। ये इस्लाम के जन्म लेने से एक हजार से ज्यादा साल पहले की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये ईसाइयत के जन्म से भी 600 साल पहले की घटना है। यानी ये तो साफ है कि "हिंदू" शब्द का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।  हां ये जरूर हुआ कि इस्लामिक अरब ने इस फारसी शब्द को न केवल कबूल कर लिया बल्कि उसे सदियों तक हिंदुस्तान के नाम से सर्वाधिक प्रचारित प्रसारित किया। तो फारसियों के कारण "हिंदू" शब्द दूर दूर तक फैला।

 

यह नाम मिस्र के अचमेनिद प्रांत तक भी जाना गया जहां जहां लगभग 500 ईसा पूर्व, डेरियस प्रथम की मूर्ति पर इसे "H-n-d-wꜣ-y" लिखा गया। यह चौकोर मुहर आज भी ईरान के तेहरान स्थित म्यूजियम में मौजूद है। किसी पुरातात्विक प्रमाण के रूप में 'हिंदू' लिखा यह पहला शब्द है। धीरे धीरे ये शब्द भारत में प्रचलित होने लगा। पृथ्वीराज रासो ने पृथ्वीराज चौहान को गर्व से 'हिंदू' लिखा। 


पुराणों के बीच हिंदू शब्द 

'हिंदू' शब्द 'भविष्य पुराण' में आ गया जो इतना नया है कि कोई हैरत नहीं कि 18वीं सदी में लिखा गया हो।  सदियों की इस यात्रा में भारतवासी खुद को हिन्दू मानने लगे। वैदिक नदियों का समूह 'सप्त सिंधु', 'हफ्त हिन्दू' बन गया। 

इसी इंडो ईरानी भाषा संसार से भारतवासियों के धर्म का नाम "हिंदू धर्म" पड़ गया जो अब तक कहीं वैदिक धर्म तो कहीं ब्राह्मण धर्म के नाम से प्रचलन में रहा होगा। सच तो यह है कि हिंदुओं ने धर्म को एक जीवन शैली माना न कि मजहब या रिलीजन। इसीलिए भारत के विचारकों ने शुरू से अपने धर्म को कोई नाम नहीं दिया।  

इधर हाल में हिंदू शब्द को विदेशी मानने वालों ने हिंदू धर्म को सनातन धर्म का नामकरण कर दिया। जबकि सनातन शब्द एक विश्लेषण है संज्ञा नहीं। सबसे पहले महात्मा बुद्ध ने सनातन पद का प्रयोग किया। कहा- 'एस धम्मो सनंतनो' (बौद्ध ग्रंथ धम्मपद देखें सूत्र 5) लेकिन यह दूसरे अर्थो में प्रयुक्त हुआ पद है। पूरा सूत्र कहना है- "वैर से वैर खत्म नहीं होता, अवैर से वैर खत्म होता है। यही संसार का सनातन नियम है।"
 

(धम्मवदमं, अनुवाद- भदंत आंनद कौसल्लायन) ऋग्वेद में हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं था। लेकिन वैदिक संस्कृति में सदकर्मों के पथ को सनातन कहा गया। गीता में ईश्वर को सनातन कहा गया। लेकिन ईसा से 600 साल पहले तक इंडो यूरोपीय भाषा परिवार के एशिया माइनर में भारत के लिए हिंदू शब्द प्रचलित हो चुका था।  बस इसी "हिंदू" शब्द से इंडिया का जन्म हुआ।

सिकंदर और हिंदू शब्द 

सिकंदर के जमाने के बहुत पहले से फारस और ग्रीस में करीबी संबंध थे। एक यूनानी इतिहासकार और भूगोलवेत्ता हेरोडोटस ने ग्रीको-फ़ारसी युद्धों का ब्योरा दिया है। इतिहासकार हेरोडोटस ऐतिहासिक घटनाओं की व्यवस्थित जांच करने वाला पहला लेखक था। प्राचीन रोमन वक्ता सिसरो ने उसे "इतिहास का पिता" की उपाधि दी थी। उसे फारसियों से 'सिंधु' के लिए 'हिंदृ' शब्द मिला। तो "हिंदू" नदी शब्द ग्रीक के पास आया तो वह इंडोज या 'इंडिया' बन गया क्योंकि ग्रीस के लोगों का लैटिन लिप्यंतरण 'ह' की जगह 'इ' और 'द' की जगह 'ड' था।
 

दिलचस्प है कि हेरोडोटस ने सिंधु बेसिन व फारस के पूर्व में रहने वाले सभी लोगों के लिए "इंडिया" शब्द का सामान्यीकरण कर दिया। जबकि उन्हें हमारी जन्म भूमि के भूगोल का कोई ज्ञान नहीं था। इसीलिए बाद में सिकंदर के साथ भारत आए मेगस्थनीज ने अपनी किताब का नाम ही "इंडिका" दे दिया। "इंडिया" पर किसी विदेशी की लिखी यह दुनिया की पहली किताब है। 


"इंडिका" की मूल किताब या उसकी कोई प्रति तो दुनिया के किसी संग्रहालय में अब मौजूद नहीं है। लेकिन उसके ठीक बाद के ग्रीक व लैटिन इतिहासकारों ने इंडिका में वर्णित भारत का खूब जिक्र किया। यानी सिकंदर ने जब 'इंडिका' पर हमला किया तो उसे हमारे देश के मूल नाम के बारे में कोई खबर नहीं थी।

ईसा के जन्म से 500 साल पहले 'इंडिया' का असली नाम क्या था इसका कोई लिखित या पुरात्विक प्रमाण इतिहासकारों को नहीं मिलता। आर्यावर्त, ब्रह्मावर्त, जम्बूद्वीप, भारत, भारतवर्ष, भारतम जैसे नाम हो सकता है कि प्रचलन में हों लेकिन ये शब्द बहुत बाद में लिखत पढ़त में आया।

शेष अगले भाग में-
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं।  आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  अपने विचार हमें blog@auw। co। in पर भेज सकते हैं।  लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed