विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया: जूली डार्टनेल- अभिनेता को पात्र बनाती
जूली को ऑस्कर (2013), बाफ्टा (2013) तथा गिल्ड (2015) तीनों पुरस्कार प्राप्त हुए। उस साल उन्हें गिल्ड अवार्ड दो श्रेणियों में प्राप्त हुआ। सर्वोत्तम पीरिएड एंड/अथवा करेक्टर मेकअप तथा सर्वोत्तम हेयर स्टाइल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा में अभिनेताओं को तरह-तरह के वस्त्र उपयोग में लाने होते हैं, तरह-तरह का रूप धारण करना होता है, केश विन्यास भी परिवर्तित होता रहता है। इस तरह रूप एवं केश बदलना उन्हें पात्र में उतरने में सहायता देता है, दर्शक को उनके चरित्र के साथ तालमेल बैठाने में सुविधा होती है।
अभिनेतओं को पात्र में रूपांतरित करने में मेकअप कलाकारों का काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह काम आजकल एक टीम वर्क हो गया है। इस टीम के प्रमुख को डॉयरेक्टर ऑफ मेकअप एंड हेयर स्टाइल कहते हैं। ऐसी ही एक डॉरेक्टर ऑफ मेक अप एवं हेयर स्टाइल की बात आज।
‘शेक्सपियर इन लव’ (1998), ‘लेस मिजेरबेल्स’, ‘वांटेड’ (2008), ‘एलिस इन वंडरलैंड’(2010), ‘वर्ल्ड वार ज़ेड’ (2013), ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (2023), ‘एस्ट्रोयड सिटी’ (2023), ‘मैस्ट्रो’ (2023), ‘बैक इन एक्शन’ (2025) फिल्मों से जुड़ी जूली डार्टनेल 1 सितम्बर 1963 को पैदा हुई। उन्होंने टीवी के लिए भी काम किया है।
‘लेनी ब्लू’ (2002), ‘लॉस्ट प्रिंस’ (2003), ‘कैंब्रिज स्पाइस’ (2003, तीन एपिसोड), ‘डिनोटोपिया’ (2002-2003, छ: एपिसोड), ‘हेनरी VIII’ (2003), ‘फ्रेंच एंड सौन्डर्स’ (2002-2003,दो एपिसोड), ‘दि एम्प्रेशनेबल जोन कलशॉ’ (2004) ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ (2022, दस एपिसोड) कुछ नाम हैं। उनके कैरियर की वास्तविक शुरुआत तब हुई जब उनका प्रवेश बीबीसी के मेकअप विभाग में हुआ।
इस प्रसिद्ध संस्था में शामिल होने के लिए 1400 आवेदन आए थे जिसमें से मात्र 24 को चुना गया था जूली इन चौबीस में से थीं। इसमें सदस्य बनने हेतु उन्होंने ए लेवल एवं मेकअप तथा हेयर का कोर्स किया था।
जूली को ऑस्कर (2013), बाफ्टा (2013) तथा गिल्ड (2015) तीनों पुरस्कार प्राप्त हुए। उस साल उन्हें गिल्ड अवार्ड दो श्रेणियों में प्राप्त हुआ। सर्वोत्तम पीरिएड एंड/अथवा करेक्टर मेकअप तथा सर्वोत्तम हेयर स्टाइल। दोनों पुरस्कार उन्हें फ्रांसेस हैनोन के साथ साझा प्राप्त हुए। यह दोनों को फिल्म ‘द ग्रैंड बुदापेस्ट होटल’ हेतु मिला।
इसी तरह उन्होंने साझा बाफ्टा फिल्म ‘लेस मिजेरबेल्स’ हेतु मिला जिसे उन्होंने लीसा वेस्टकोट के साथ ग्रहण किया। ‘लेस मिजेरबेल्स’ के लिए ही उन्हें ऑस्कर मिला जिसे उनके साथ लीसा वेस्टकोट को यह मिला, फिल्म है ‘लेस मिजेरबेल्स’।
फिल्म उद्योग की प्रमुख हेयर एवं मेकअप कलाकार
जूली डार्टनेल इस समय फिल्म उद्योग की एक प्रसिद्ध प्रमुख हेयर एवं मेकअप कलाकार हैं। उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं का श्रृंगार किया है जिसमें हग जैकमैन (‘लेस मिजेरबेल्स’), टिल्डा स्विंडन (‘द ग्रैंड बुदापेस्ट होटल’), क्रिस एवान (2011, ‘कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर’), क्रिस्टेन विग (2020, ‘वंडर वुमन 84’) शामिल हैं। उन्हें बड़े अभिनेताओं का केश विन्यास एवं मेकअप करना अच्छा लगता है।
उन्हें यह करना पसंद है क्योंकि उनकी पृष्ठभूमि थियेटर की है। उनके इस कार्य का प्रारंभ 1989 में बीबीसी के ‘प्रिंस कैस्पियन’ से हुआ था। उन्हें प्राइमटाइम एमी अवार्ड भी प्राप्त है। अभी तक उनके श्रृंगार खाते में 56 फिल्म के नाम हैं।
मगर यह सब उन्हें ऐसे ही नहीं मिल गया, इसके लिए इन लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। कुछ समय पहले तक यह क्षेत्र भी पुरुषों के अधिकार में था। स्त्रियों को उनके बराबर पारिश्रमिक नहीं मिलता था। मगर एक समय ऐसा आया जब स्त्रियां अपने अधिकारों केलिए उठ खड़ी हुईं। वे समूह में एकत्र हुई, उन्होंने कार्य करने की स्थिति में एवं पारिश्रमिक में बदलाव की मांग की। साल भर चले इस आंदोलन ने लोगों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। सैंकड़ो लोग इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने समान पारिश्रमिक की मांग की है।
इतना ही नहीं इन लोगों ने घंटे के हिसाब से वेतन की मांग की है क्योंकि कई बार यह काम सामान्य से अधिक समय की मांग करता है। इन लोगों ने अपने सम्मान की बात भी की है। कहा है, उन्हें साथ काम करने वालों से सम्मानपूर्ण भाषा एवं सम्मानपूर्ण व्यवहार मिलना चाहिए, भविष्य में वे अपमान सहने को तैयार नहीं हैं, न ही ‘गुडविल आवर’ पर काम करने को राजी हैं।
जल्द ही अच्छा समय आने की उम्मीद है। यह सब 2013 में ‘लेस मिजेरबेल्स’ ऑस्कर पुरस्कार के दिन प्रारंभ हुआ। काफी कुछ बदला है पर संघर्ष जारी है। मेकअप आर्टिस्ट का काम शूटिंग के कई घंटे पहले शुरु होता है और शूटिंग के दौरान एवं शूटिंग के बाद तक चलता है। ‘लेस मिजेरबेल्स’ में सैंकड़ों मेकअप/हेयर आर्टिस्ट लगे थे।
जूली डार्टनेल कलाकार होने के साथ-साथ प्रशिक्षक भी हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित एक कलाकार के अनुसार जूली न केवल अपने क्षेत्र में कुशल है, वरन वे एक बेहतरीन इंसान एवं बहुत अच्छी प्रशिक्षक भी हैं। वे अकादमी में मेकअप एवं हेयर स्टाइल सिखाती हैं। हेयर डिजायनिंग एवं मेकअप द्वारा जूली अभिनेता को पात्र में ढ़ाल देती हैं।
अभी जूली डार्टनेल से सिने-जगत को काफी कुछ मिलना है एवं उन्हें भी और पुरस्कार, और सम्मान मिलना है।
---------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।