फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   ease of doing business ranking of india 2019 by world bank

क्या वाकई भारत में कारोबार करना और आसान हो गया है?

Sun, 24 Nov 2019 11:06 AM IST
shashank dwivedi शशांक द्विवेदी
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
ease of doing business ranking of india 2019 by world bank
भारत इस सूची में लगातार तीसरे साल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश में भी शामिल है। - फोटो : अमर उजाला

देश में आर्थिक मंदी की सुगबुगाहट के बीच इकोनॉमी के मोर्चे पर भारत को एक अच्छी खबर मिली है।  भारत में कारोबार करना अब और आसान हो गया है। विश्व बैंक की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' रैंकिंग (कारोबार सुगमता रैंकिंग)  में भारत ने लंबी छलांग लगाई है।  भारत अब 14 पायदान के सुधार के साथ 63वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले तीन सालों में भारत की रैकिंग में 68 पायदान का सुधार आया है।विशेषज्ञों के अनुसार इससे भारत को अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।   

विज्ञापन

मोदी सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयास को अब वर्ल्ड बैंक ने भी स्वीकार किया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार करने में सुगमता की रैंकिंग उस समय आई है, जब देश आर्थिक सुस्ती का शिकार है। साल 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी थी, तब भारत की रैंकिंग 190 देशों में 142वें स्थान पर थी। पिछले साल भारत की रैंकिंग 77 पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


भारत इस सूची में लगातार तीसरे साल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश में भी शामिल है। यह रैंकिंग ऐसे समय में आई है, जब भारतीय रिजर्व बैंक, वर्ल्ड बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, मूडीज सहित कई एजेंसियों ने आर्थिक सुस्ती को देखते हुए जीडीपी में बढ़त के अनुमान को घटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में आर्थिक सुस्ती का माहौल है और अर्थव्यवस्था के लगभग सभी मोर्चों पर नकारात्मक खबरें आ रही थीं।  लेकिन आने वाले समय में कारोबारी सुगमता में सुधार की वजह से अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी । 

किसी भी देश की आर्थिक वृद्धि के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार सुगमता बेहद महत्वपूर्ण होता है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में सबसे अधिक सुधार की सूची में भारत ने टॉप 20 में अपनी जगह बना ली है। चार क्षेत्रों में - नया बिजनेस शुरू करना, दिवालियेपन का समाधान करना, सीमा पार व्यापार और कंस्ट्रक्शन परमिट्स में भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आसान किया है, जिसके चलते विश्व बैंक की सूची में भारत टॉप 20 देशों में शामिल रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन-कॉर्पोरेशन फॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन को भरने में लगने वाली फीस को खत्म किए जाने के कारण अब नया बिजनेस शुरू करना आसान हो गया है। 

ease of doing business ranking of india 2019 by world bank
देश में मोदी सरकार ने सुधार के लिए  बारीकी से काम किया है। - फोटो : फाइल फोटो

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स  
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स विश्व बैंक जारी करता है। इसमें कई अलग-अलग पैरामीटर देखे जाते हैं। सभी पैरामीटर को मिलाकर यह देखा जाता है कि कारोबार करने में लोगों को कितनी आसानी है। यह भी देखा जाता है कि कारोबार करने में किस प्रकार की अड़चनें आती हैं। अलग-अलग देशों में कारोबार की सुगमता के आधार पर यह इंडेक्स तैयार होता है। रेग्युलेशन की स्थिति प्रमुखता से देखी जाती है। 

सरकारी रेग्युलेशन के चलते कारोबार आसान हुआ है या मुश्किल, इस पर गंभीरता से विचार किया जाता है, और भी कई फैक्टर हैं जिनको ध्यान में रखते हुए यह इंडेक्स तैयार होता है। इनमें प्रमुख हैं-कंस्ट्रक्शन परमिट, रजिस्ट्रेशन, लोन और टैक्स पेमेंट की मशीनरी। इन्हीं आधारों को ध्यान में रखकर देशों को इज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में स्थान जारी किया जाता है। 

फ़िलहाल देश में मोदी सरकार ने सुधार के लिए  बारीकी से काम किया है।  उसने हर योग्यता पर काम किया।  इसी वजह से भारत की रैंकिंग इतनी ज्यादा सुधरी है। डूईंग बिजनेस रैंकिंग डिस्टेंस टू फ्रंटियर (डीटीएफ) के आधार पर तय किया जाता है और ये स्कोर दिखाता है कि वैश्विक मानकों पर अर्थव्यवस्था कारोबार के मामले में कितना अच्छा प्रदर्शन कर रही है।   

सरकार का इरादा अब राज्यों और ज़िला के स्तर पर भी कारोबार को आसान बनाने के मामले में प्रतिस्पर्धा शुरू करने का है। इस मामले में तो राज्यों की रैंकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन अब ज़िला स्तर पर भी रैंकिंग शुरू करने की योजना चल रही है। इसके लिए पहले चरण में कुछ चुनिंदा ज़िलों की पहचान कर इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने का प्रस्ताव है। अगर सभी ज़िला और राज्य अपने यहां कारोबार को आसान बनाते हैं तो इसका सीधा असर भारत की रैंकिंग पर भी पड़ेगा। 

ease of doing business ranking of india 2019 by world bank
सरकार निर्माण गतिविधियों को मंजूरी देने के मामले में लगातार सुधार दिखा रही है। - फोटो : फाइल फोटो

कारोबारी सुगमता 
कारोबार की सुगमता में किसी देश की रैंकिंग के जो 10 पैमाने होते हैं उसके 10 में से 7 संकेतकों में विश्व के सबसे अच्छे मानकों में भारत और करीब पहुंच गया है। पहले ये 10 में से 6 मानकों के सबसे अच्छे होने की स्थिति में था, हालांकि सबसे अच्छी बात ये है कि निर्माण की गतिविधियों के पैमाने पर देश ने सबसे अच्छी प्रगति हासिल की है और ये सीमाओं के पार भी फैल रहा है। 

सरकार निर्माण गतिविधियों को मंजूरी देने के मामले में लगातार सुधार दिखा रही है। साल 2018 में निर्माण गतिविधियों के मामले में भारत की रैंक सुधरकर 181वें स्थान से 52वें स्थान पर आ गई है और अकेले साल में 129 स्थानों की ये छलांग काफी अहम साबित हो रही है। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में भारत की रैंकिंग के सुधरने के पीछे इसका बड़ा हाथ है। सीमाओं के पार निर्माण गतिविधियों में भी भारत की रैंक में सुधार आया है। रैंकिंग सुधरने की वजह से भारत एशिया का प्रमुख आर्थिक ताकत के तौर पर उभर सकता है। 

स्वदेशीकरण को बढ़ावा  
केंद्र सरकार देश में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत  केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रलय का मानना है कि अगले वित्त वर्ष तक देश में बनने वाले फीचर फोन में स्वदेशी कलपुर्जो का इस्तेमाल मौजूदा 15 फीसद से बढ़कर 37 फीसद हो जाएगा। यही नहीं स्मार्टफोन के निर्माण में भी स्वदेशी कलपुर्जो की हिस्सेदारी मौजूदा 10 फीसद से बढ़कर 26 फीसद हो जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रलय के अनुसार सरकार मोबाइल हैंडसेट निर्माण के लिए घरेलू स्तर पर पूरा इकोसिस्टम तैयार करना चाहती है।  

भारत अब मोबाइल फोन हैंडसेट का निर्यातक बन गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में मोबाइल हैंडसेट का निर्यात आठ गुना बढ़कर 11,200 करोड़ रुपये मूल्य का हो गया, जो आयात की तुलना में अधिक है। यह पहली बार है जब किसी साल भारत का मोबाइल फोन हैंडसेट निर्यात, आयात के मुकाबले अधिक रहा है।

इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आइसीईए) के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई दौरान मोबाइल फोन हैंडसेट निर्यात 7,000 करोड़ रुपये के करीब रहा। माना जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष में यह 25,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू जाएगा।

आइसीईए के अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू का कहना है कि मोबाइल हैंडसेट मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग का शानदार प्रदर्शन जारी है। वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में मोबाइल हैंडसेट के निर्यात में 800 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2018-19 में मोबाइल आयात 10,000 करोड़ रुपये मूल्य का था जबकि निर्यात 11,200 करोड़ रुपये रहा। यह सुनहरे भविष्य के लिए छोटी, लेकिन दमदार शुरुआत है। यह देश के लिए भी अच्छा है।

आइसीईए का कहना है कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में कुल 29 करोड़ मोबाइल फोन हैंडसेट का उत्पादन हुआ, जिनका मूल्य 1.81 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2014-15 में मात्र 5.8 करोड़ मोबाइल हैंडसेट का उत्पादन हुआ था जिसका मूल्य 18,900 करोड़ रुपये था। उस समय निर्यात लगभग शून्य था क्योंकि नोकिया का प्लांट बंद हो चुका था। कुलमिलाकर बेहतर कारोबारी माहौल से विदेशी निवेश भी बड़े पैमाने पर भारत आ रहा है साथ ही दुनियाँ में भारत की साख बढ़ी है है ।

(लेखक राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर और टेक्निकल टूडे पत्रिका के संपादक हैं)

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed