फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Dushra pahlu I will never forget that birthday of mine

दूसरा पहलू: जिंदगी भर नहीं भूलूंगी अपना वह जन्मदिन

Tue, 09 Dec 2025 05:44 AM IST
लव गौर क्रिस्टीना कुज्मीक
क्रिस्टीना कुज्मीक Published by: लव गौर Updated Tue, 09 Dec 2025 05:44 AM IST
सार

मेरे 40वें जन्मदिन का जश्न महीनों से प्लान हो रहा था, लेकिन अचानक से सब कुछ थम गया। जन्मदिन से तीन दिन पहले मुझे अपने 15 वर्षीय बेटे लूका के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वह अवसाद  से जूझ रहा था। उस खास जन्मदिन के बाद से पांच साल में हमारे परिवार में बहुत कुछ घटा। 

विज्ञापन
Dushra pahlu I will never forget that birthday of mine
दूसरा पहलू - फोटो : Birthday

विस्तार

मेरे 40वें जन्मदिन का जश्न महीनों से प्लान हो रहा था। मेरे पति फिलिप लॉस एंजिलिस के पहाड़ों पर बसे एक खूबसूरत रेस्टोरेंट में एक शानदार पार्टी का आयोजन करने वाले थे-डीजे, फोटो बूथ, तीन लेयर वाला चॉकलेट केक और मेरी पसंदीदा डिशों का मेन्यू। उसके बाद अपनी तीन सबसे करीबी सहेलियों के साथ सांता बारबरा की रोड ट्रिप। लेकिन अचानक से सब कुछ थम गया।
विज्ञापन


जन्मदिन से तीन दिन पहले मुझे अपने 15 वर्षीय बेटे लूका के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वह अवसाद और आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा था और नशे का आदी हो गया था। इसलिए, उसे मनोरोग अस्पताल भेज दिया गया। जन्मदिन मनाना मुझे हमेशा से पसंद रहा है। लूका के छह महीने पूरे होने पर मैंने उसका ‘हाफ बर्थडे’ मनाया था, यानी आधा केक और आधा हैप्पी बर्थडे वाला गाना। यह परंपरा मेरे बाकी बच्चों के मामले में भी जारी रही। लेकिन अब मेरे दिल में जश्न की जगह चिंता थी। मैंने अपने पति फिलिप से सारी तैयारियां रद्द करने को कहा, पर उसने मुझे आश्वस्त किया कि लूका अब सुरक्षित है, फिर मैं अनमने मन से राजी हो गई।
विज्ञापन


मेहमान आए। उन्हें सारी स्थिति पता थी, फिर भी मुझे लग रहा था, जैसे मुझे सबको यह यकीन दिलाना है कि सब ठीक है। सब पार्टी के मजे ले रहे थे, पर मेरा दिल लूका पर लगा था। मैं उसके बारे में सोच ही रही थी कि तभी एक दोस्त मुझे डांस फ्लोर पर ले गई। मैं तब तक नाची, जब तक कि मेरे पैरों में छाले नहीं पड़ गए। कुछ क्षण के लिए यह मुझे अच्छा लगा, लेकिन तुरंत ही अपराधबोध महसूस हुआ कि क्या ऐसी मां नाच सकती है, जिसका बेटा अस्पताल में हो? अपनी तीन दिवसीय ट्रिप के दौरान मैं हर दिन लूका से मिलने जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन बाद उसे आवासीय उपचार केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया। इससे मुझे लूका के ठीक होने की एक उम्मीद दिखी। एक दिन अपने दोस्त जैक से मिलते हुए मैंने माना कि लूका के हॉस्पिटल में भर्ती होने के दौरान अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुझे अब भी बुरा लगता है। पर उसने मुझे सांत्वना देते हुए कहा कि अगर तुम अपना जन्मदिन न मनातीं, तो उसे और बुरा लगता। उस खास जन्मदिन के बाद से पांच वर्षों में हमारे परिवार में बहुत कुछ घटा। लूका ने अपनी राह खुद बनाई। ग्रेजुएशन किया, नौकरी की और कार खरीदी। बाकी बच्चे भी पढ़ रहे हैं। एक दिन यों ही मैंने लूका से पूछा कि मेरे उस जन्मदिन के बारे में वह क्या सोचता है। उसने बस मुस्कराकर कहा ‘मां, तुम इसके लायक थीं।’ शायद वह सही था। ©The New York Times 2025
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed