फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Cricket World Cup 2023: Who will be team india wicket keeper in world cup matches

क्रिकेट वर्ल्ड कप : टीम इंडिया में विकेटकीपर को लेकर असमंजस की स्थिति

Fri, 04 Aug 2023 10:53 AM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:53 AM IST
सार

केएल राहुल से विकेटकीपिंग भी कराई जा सकती है। हालांकि, ईशान किशन को भी प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। दोनों के बीच ट्विनिंग अच्छी है।

विज्ञापन
Cricket World Cup 2023: Who will be team india wicket keeper in world cup matches
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट वर्ल्ड कप को अब महीने नहीं, दिन बचे हैं और टीम इंडिया में कौन खेलेगा? कौन नहीं खेलेगा? इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम अब तक तय नहीं हो पाया है। इस समय टीम इंडिया के पास जो विकेटकीपर उपलब्ध हैं, उनमें केएल राहुल, संजू सैमसंग, दिनेश कार्तिक और ईशान किशन का नाम प्रमुख है। चोटिल ऋषभ पंत की उम्मीद अब करीब-करीब समाप्त मानी जा रही हैं, क्योंकि वह चोट से उबरने के बाद अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बाद कोई भी खिलाड़ी विकेटकीपर के स्थान को स्थाई रूप से नहीं भर पाया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब तक विकेटकीपर को लेकर प्रयोग ही करता आ रहा है। किसी मैच में केएल राहुल को विकटों के पीछे खड़ा कर दिया जाता है तो कभी संजू सैमसन को तो कभी दिनेश कार्तिक को तो कभी ईशान किशन को। फिलहाल तो यही माना जा रहा है कि केएल राहुल को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा, क्योंकि उनके पास वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है। 
विज्ञापन


क्या ये हो सकते हैं विकल्प?

केएल राहुल से विकेटकीपिंग भी कराई जा सकती है। हालांकि, ईशान किशन को भी प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। दोनों के बीच ट्विनिंग अच्छी है। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान हैं। वो अपनी पसंद के खिलाड़ियों को खिलाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएल राहुल की तरह ईशान किशन भी एक धुरंधर ओपनिंग बल्लेबाज हैं और अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर वनडे में उन्होंने खुद को साबित भी किया है। पहले भी कई अवसरों पर ईशान किशन ने खुद की बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। वो वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

जहां तक संजू सैमसंग की बात है तो वो मिडिल ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग भी करते हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं और लंबे छक्के लगाने के लिए पहचाने जाते हैं। संजू सैमसन की गिनती भी उन बल्लेबाजों में होती है, जो स्कोर बोर्ड को तेजी से दौड़ा सकते हैं, लेकिन फिलहाल जो फॉर्म संजू सैमसंग का चल रहा है, उसमें वो टीम इंडिया में शामिल हो पाएंगे या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Cricket World Cup 2023: Who will be team india wicket keeper in world cup matches
भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में विकेटकीपर कौन होगा? - फोटो : सोशल मीडिया

अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक लंबे समय टीम इंडिया के लिए खेलते आ रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वो टीम से बाहर हैं। उनके नाम पर भी विचार हो सकता है, क्योंकि लोअर ऑर्डर में वो टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं और विकेटकीपर तो अच्छे हैं ही, लेकिन उनके साथ निगेटिव प्वाइंट यह है कि अब उनकी उम्र अधिक हो चली है और टीम इंडिया निश्चित रूप से किसी युवा खिलाड़ी को वर्ल्ड कप टीम में मौका देगा। दिनेश कार्तिक के साथ पॉजिटिव प्वाइंट यह भी है कि वो वर्ष 2007 की टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ष 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं।

16 सदस्यीय टीम इंडिया में कम से कम दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किए जाएंगे। फिलहाल टीम इंडिया का फोकस ईशान किशन और केएल राहुल पर रहने वाला है। यह भी संभव है कि दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिले, क्योंकि टीम इंडिया एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेलना चाहेगी। ऐसे में ईशान किशन से विकेटकीपिंग कराई जा सकती है और केएल राहुल को टीम में बतौर बल्लेबाज रखा जा सकता है।

संकट यह है कि दोनों ही ओपनर बल्लेबाज हैं। ऐसे में केएल राहुल किस पोजिशन पर खेलेंगे? यह संभव है कि केएल राहुल को नंबर 3 पर खिलाया जाए, लेकिन एक संकट यह है कि फिर विराट कोहली की बैटिंग पोजिशन क्या होगी? ऐसे में केएल राहुल को नंबर पांच पर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। वैसे, यदि फॉर्म और रिकॉर्ड, दोनों को देखा जाए तो टीम इंडिया को ईशान किशन को टीम में शामिल करना चाहिए और उन्हें वर्ल्ड कप में मौका देना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed