फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Bangladesh beat pakistan in Test series 2024

Pak vs Ban टेस्ट सीरीज: रसातल में पाकिस्तानी क्रिकेट, फैन्स का गुस्सा चरम पर

Tue, 03 Sep 2024 05:33 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स अपने खिलाड़ियों के मीम्स शेयर कर रहे हैं। खासकर उनके निशाने पर पूर्व कप्तान बाबर आजम है, जो पिछली 16 पारियों में एक बार भी अर्द्धशतक तक नहीं पहुंचा है। बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में बाबर आजम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा।

विज्ञापन
Bangladesh beat pakistan in Test series 2024
बांग्लादेश की टीम - फोटो : BCB

विस्तार

पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स बौखलाए हुए हैं। उनके गुस्से का कारण पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का बांग्लादेश के आगे बिना लड़े सरेंडर है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में आकर दो टेस्ट मैच हराकर कागजी शेरों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है, क्योंकि आज तक बांग्लादेश से पाकिस्तान कभी टेस्ट मैच नहीं हारा था (पहले सभी 10 टेस्ट मैच पाकिस्तान ने जीते थे)। रसातल में पहुंच चुकी पाकिस्तानी टीम को लेकर वहां के क्रिकेट फैन्स और पूर्व खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी टीम को जमकर कोस रहे हैं।
विज्ञापन


अंदरुनी परेशानियों से जूझ रहे पाकिस्तान में क्रिकेट एकमात्र सहारा है, जिससे वहां की जनता थोड़ी राहत महसूस करती है, लेकिन इनदिनों क्रिकेट भी पाकिस्तान को जख्म दे रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स को उम्मीद थी कि अपने घर में बांग्लादेश को बुलाकर उनके खिलाड़ी थोड़ी खुशी देंगे, लेकिन जिस बांग्लादेशी टीम को पाकिस्तान बेहद कमतर आंक रहा था, उस टीम ने क्रिकेट के हर क्षेत्र में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को औकात दिखाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स अपने खिलाड़ियों के मीम्स शेयर कर रहे हैं। खासकर उनके निशाने पर पूर्व कप्तान बाबर आजम है, जो पिछली 16 पारियों में एक बार भी अर्द्धशतक तक नहीं पहुंचा है। बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में बाबर आजम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा।

दूसरे टेस्ट मैच में न तो पाकिस्तानी बल्लेबाज चले, न गेंदबाज और न फील्डिंग में कुछ खास खिलाड़ियों ने किया। दूसरे टेस्ट में 26 रनों पर 6 विकेट गिराने के बावजूद पाकिस्तानी गेंदबाज बांग्लादेशी खिलाड़ियों को दबाव में नहीं ले सके। जहां पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट तो दूसरा टेस्ट 6 विकेट से आसानी से जीता।

अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है, लेकिन उसे लेकर भी भारत ने उसे टेंशन दे रखी है, क्योंकि अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि भारत पाकिस्तान जाएगा या नहीं। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान अब तक अड़ा हुआ है कि वो किसी भी हाईब्रिड फार्मूले (तीसरे देश में भारत के मैच) के लिए राजी नहीं होगा, लेकिन लग रहा है कि अंततः पाकिस्तान यहां भी हथियार डालेगा। भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान में खेलते देखने की तमन्ना पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स की अधूरी रहने वाली है।
 
दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट की दुर्गति का मुख्य कारण भाई-भतीजावाद है। पाकिस्तानी टीम में सिफारिशी खिलाड़ियों की भरमार है। हालिया टी-20 वर्ल्ड कप में पूर्व विकेटकीपर मोइन खान के बेटे आजम खान को लेकर पाकिस्तान की खूब हंसी उड़ी थी, क्योंकि आजम 110 किलोग्राम का भारी-भरकम खिलाड़ी है। आजम वर्ल्ड कप में सुपर फ्लॉप रहा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) नौटंकी बनकर रह गया है। बार-बार पीसीबी चीफ बदल रहे हैं।

सिलेक्टर्स चेंज हो रहे हैं। पाकिस्तानी सेना क्रिकेट में दखल दे रही है। मैदान के बजाय अपने ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों को दौड़ा रही है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स इस बात से भी नाराज हैं कि उनकी क्रिकेट टीम चंद लोगों के घर की दुकान बनकर रह गई है। खिलाड़ियों का ध्यान खेल पर कम, विज्ञापनों पर ज्यादा है।

जिस तरह के आर्थिक हालातों से पाकिस्तान गुजर रहा है। पैसे-पैसे को मोहताज हो रहा है तो निकट भविष्य में वहां की क्रिकेट में कोई सुधार देखने को मिलेगा, इसकी संभावना बिल्कुल नजर नहीं आती है। देश के हालात का असर टीम की हालत पर पड़ता साफ दिखाई दे रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में बेहद साधारण बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान जाकर उसके जो दांत खट्टे किए हैं, उसे लंबे समय तक न पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स और न ही खिलाड़ी भूल पाएंगे। बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज हारकर पाकिस्तान टीम की हालत 'काटो तो खून नहीं' वाली हो गई है। क्रिकेट को लेकर आत्ममुग्ध पाकिस्तान की सारी हेकड़ी बांग्लादेश ने दो मैचों में निकाल कर रख दी है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed