{"_id":"5f0eb2388ebc3e6373140efa","slug":"youth-suicide-police-case-jhajar24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
शव के पोस्टमार्टम के इंतजार में खड़े मृतक के परिजन।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
झज्जर। शहर के हरीपुरा मोहल्ला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार हरिपुरा मोहल्ला निवासी वैभव पुत्र आत्मप्रकाश ने अपने ही घर में फंदा लगा लिया। सुबह जब उसके परिजनों ने देखा तो वैभव का शव फंदे पर झूल रहा था। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने फंदा लगाया है।
- राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, शहर झज्जर।