फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   youth, suicide, police, case, jhajar

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
youth, suicide, police, case, jhajar
शव के पोस्टमार्टम के इंतजार में खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी  
विज्ञापन
झज्जर। शहर के हरीपुरा मोहल्ला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार हरिपुरा मोहल्ला निवासी वैभव पुत्र आत्मप्रकाश ने अपने ही घर में फंदा लगा लिया। सुबह जब उसके परिजनों ने देखा तो वैभव का शव फंदे पर झूल रहा था। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। वर्जन  शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने फंदा लगाया है।  - राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed