{"_id":"577538b74f1c1b576179bb64","slug":"yatra-effected-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनकटिया में मलबा आने से यात्रा हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनकटिया में मलबा आने से यात्रा हुई प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग मुनकटिया में पांच घंटे तक बंद रहा। इस दौरान सोनप्रयाग से आगे छोटे वाहनों की आवाजाही नहीं होने से केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित रही। हालांकि पूर्वाह्न 10 बजे सड़क खोल दी गई थी।
विज्ञापन
बुधवार देर रात्रि को हुई तेज बारिश से हाईवे सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में बंद हो गया था। पहाड़ी से गिरे भारी मलबे व बोल्डरों से कुछ घंटे यात्रा भी प्रभावित रही। डीडीएमए सिविल डिवीजन गुप्तकाशी ने मशीनों की मदद से मलबा साफ कर 10 बजे यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ गत रात्रि को हुई तेज बारिश से ऊखीमठ-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग मस्तूरा के समीप बीस मीटर ध्वस्त होने और रौडू में पहाड़ी से गिर रहे मलबे से भी बंद हो गया था। मस्तूरा में भी मशीनों की मदद से सड़क के ऊपरी तरफ पहाड़ी काटकर सड़क तैयार कर तीन बजे छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। रौडू में मलबा सफाई के लिए स्थायी तौर पर मशीन तैनात की गई है।
विज्ञापन
ऊखीमठ-गोपेश्वर राजमार्ग पर मस्तूरा में 20 पुस्ता ढहने से सड़क शून्य हो गई थी। मशीनों की मदद से ऊपरी तरफ काटकर सड़क तैयार कर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है सड़कें कम से कम समय तक बाधित रहे।
- प्रवीन कुमार, ईई राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, रुद्रप्रयाग