फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   World Osteoporosis Day: Running on hard surfaces can damage bones stay cautious after age 45.

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस..पक्के ट्रैक पर दौड़ने से हड्डियों को नुकसान, 45 साल के बाद रहें सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के पार्कों और स्टेडियमों में सुबह पक्के ट्रैक पर दौड़ने और जॉगिंग करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुनाल ने खानपान और व्यायाम के प्रति लापरवाही से हड्डियों की सेहत प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और नियमित जांच कराने की सलाह दी।
डॉ. कुनाल के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 45 साल से अधिक उम्र के करीब 40 प्रतिशत मरीजों में हड्डियों की क्षमता कम होने या जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे मामूली गिरावट में भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। कई बार घर में बाथरूम या रसोई में फिसलने से कूल्हे की हड्डी टूटने जैसी गंभीर स्थिति बन जाती है। इससे मरीज को लंबे समय तक दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दाल, दूध और हरी सब्जियों को भोजन में करें शामिल
डॉ. कुनाल ने कहा कि हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित खानपान जरूरी है। भोजन में दाल, दूध और हरी सब्जियां शामिल करने से कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि भी हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करती है। हालांकि, दौड़ने या जॉगिंग के लिए उपयुक्त सतह और सही तकनीक का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 साल की उम्र के बाद कराएं हड्डियों की जांच
हड्डियों की स्थिति का पता लगाने के लिए 50 साल की उम्र के बाद डॉक्टर की सलाह से बोन डेंसिटी टेस्ट यानी डेक्सा स्कैन कराया जा सकता है। समय पर जांच से हड्डियों की कमजोरी का पता लगाने और उचित उपचार शुरू करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed