{"_id":"575dbab94f1c1b293e11bd07","slug":"workers-protesting-against-gref","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने ग्रेफ के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने ग्रेफ के खिलाफ नारेबाजी की
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेफ में काम करने वाले मजदूराें ने रविवार को अरनास में रोष रैली निकालकर ग्रेफ के खिलाफ नारेबाजी की और बंद पड़े काम को दोबारा शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
रविवार को ग्रेफ में विभिन्न प्रकार का काम करने वाले दो सौ से भी ज्यादा मजदूर भाजपा नेता चरण कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
इस दौरान कहा गया कि रियासी, अरनास, दरमाडी, माहौर की सड़क बनाने के लिए आई कंपनी ने काम बंद कर उनको निकाल दिया गया है, जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बंद पड़े काम को दोबारा शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन के प्रधान फकीर चंद ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे लोग सड़कों पर उतर आएंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा के जिला प्रधान कुलदीप राज दुबे ने फोन के माध्यम से मंत्री से बातचीत करते हुए लोगों के साथ पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत की गई, जिसके बाद लोगों को आश्वासन दिया गया कि मंगलवार तक काम को दोबारा शुरू किया जाएगा, जिसके बाद मजदूर वर्ग फिर से काम करने लगेगा। बाद में लोग भाजपा जिला प्रधान को अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया।