फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Worked in silence; success made all the noise.

नेहरू कॉलेज में प्रश्नोत्तरी में हिमांशु की टीम प्रथम, श्लोकोच्चारण में प्रिया अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Worked in silence; success made all the noise.
23jjrp05- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में हरियाणा के इतिहास एवं संस्कृति पर प्रश्नोत्तरी और महर्षि वाल्मीकि पर आधारित संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी में 14 टीमों ने भाग लिया। हिमांशु, चेतना और प्रिया की टीम ने पहला, मनदीप, साहिल और दीपक की टीम ने दूसरा तथा अपेक्षा, भतेरी और प्राची की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया प्रथम, इसी कक्षा की दीपिका द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष के संतोष कुमार तृतीय रहे। प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत विभागाध्यक्ष माधव प्रसाद वोस्ती ने किया।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी हासिल करने तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रताप फलसवाल ने प्रश्नोत्तरी में क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। आयोजन में प्राध्यापक विप्लव शर्मा, हर्षिता शर्मा, नवीन कुमार और कृष्ण कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का निर्णय प्रो. संदीप दहिया, प्रो. पुष्पेंद्र काद्यान, राकेश पसरीजा और विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. प्रियंका, पंकज, आन्या सांगवान और डॉ. सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed