फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   widow remarriage programme in kanpur

ससुर पहुंचे विधवा बहू का ब्याह कराने

Tue, 13 Sep 2016 02:14 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
widow remarriage programme in kanpur
डेमो पिक
कानपुर शहर में इन दिनों विधवा विवाह के समर्थन में कई बुलंद आवाजें उठ रही हैं। केवल इतना ही नहीं अमर उजाला द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल 'विधवा विवाह' के लिए शहर के कई सामाजिक संगठन भी आगे आए हैं। और तो और बीते दिनों एक ससुर खुद अपनी विधवा बहू की शादी कराने अमर उजाला के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बता दें सामाजिक कूरीतियों को तौड़ने के मकसद से शुरू की गई अमर उजाला की इस पहल को रिस्पॉन्स भी बेहतर मिल रहा है।
विज्ञापन


श्रीमहाराजा अग्रसेन वंशज सभा की ओर से हीरा पन्ना गेस्ट हाउस में आयोजित 21वें विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में इलाहाबाद के मदन मोहन अग्रवाल ने अपनी विधवा बहू रूपाली अग्रवाल का विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


वहीं इसी कड़ी से जुड़़े सिंधियों के धार्मिक स्थल उल्लास नगर (महाराष्ट्र) सांई वसणशाह दरबार के उत्तराधिकारी प्रिंस सांई कालीराम ने विधवा विवाह को समाज की जरूरत बताया। उन्होंने कहा एकाकी जीवन पुरुष का हो या महिला का, उसे काटना बहुत कठिन होता है। सिंधी कालोनी शास्त्रीनगर में चल रहे गणेश महोत्सव में शामिल होने शहर आए हैं और गुमटी नंबर पांच में एक निजी आवास में ठहरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से छह अक्तूबर को होने वाले विधवा विवाह समारोह को अच्छी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि विधवा विवाह के लिए हम सभी को रूढ़िवादिता से हटकर सोचना होगा और आगे बढ़ना होगा।  

अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि मनुष्य अपनी कुंडली दिखाता फिरता है, यदि वह सिर्फ गाय की सेवा कर ले उसके सारे दुख दूर हो जाएंगे। गो माता में 32 करोड़ देवी देवताओं का वास है।

अमर उजाला की पहल पर आमजन की प्रतिक्रिया
लोगों ने अपने समाज के सामूहिक विवाह समारोह युवक-युवती परिचय सम्मेलन में विधवाओं को भी बुलाया और उनका परिचय कराया। उनका मानना है कि अमर उजाला ने दकियानूसी सोच को तोड़ने की जो पहल की है, वह निश्चित रूप से रंग लाएगी। महिला सशक्तीकरण की दिशा में इस नवरात्र अमर उजाला की अनूठी पहल पर सर्वसमाज की 9 विधवाओं का घर बसाया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल लैंडमार्क में 6 अक्तूबर को संपन्न होगा।  

अग्रसेन वंशज सभा पांच विवाह कराएगी 
श्रीमहाराजा अग्रसेन वंशज सभा के संयोजक आलोक अग्रवाल का कहना है कि उनके परिचय सम्मेलन में पांच विधवाएं आई थीं। इन विधवाओं का विवाह कराया जाएगा। उनका समाज अमर उजाला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अखिल 

कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा भी साथ
भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के महामंत्री महेश मिश्रा का कहना है कि विधवाओं का अमर उजाला के साथ मिलकर कराया जाएगा। समाज ने एक जोड़ा तैयार किया है जिसका विवाह अमर उजाला के कार्यक्रम में कराएंगे। 


कायस्थ महासभा ने भी सराहा
कायस्थ महासभा के सचिव पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि उनके परिचय सम्मेलन में दो जोड़े विधवा विवाह के लिए तैयार हैं। अमर उजाला के साथ मिलकर उनका विवाह कराया जाएगा। वहीं सखी केंद्र की नीलम चतुर्वेदी भी विधवा विवाह की तैयारी में लगी है। 

(नोट: विधवा-सधवा विवाह के इच्छुक लोग अपना बायोडाटा, पहचान पत्र और जन्मकुंडली अमर उजाला कार्यालय, फजलगंज में जमा कर सकते हैं।) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed