फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   who is candidtate of samajwadi party!

सगड़ी में सपा का प्रत्याशी कौन! ऊहापोह

Fri, 03 Feb 2017 11:56 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Fri, 03 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट/सगड़ी(ब्यूरो)।  विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियों ने अपने-अपने  प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने गुरुवार की देर  रात सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक अभय नरायन पटेल का टिकट  काटकर बघरवा निवासी जयराम सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में  सगड़ी क्षेत्र में निवर्तमान विधायक अभय नरायन पटेल और जमीन मुहम्मदपुर निवासी एक  अन्य जयराम सिंह पटेल भी सपा के झंडे और बैनर लेकर प्रचार कर रहे हैं। तीनों खुद  को पार्टी का प्रत्याशी बता रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के मतदाताओं में  ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं  सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने हरैया ब्लाक के बघरवा गांव निवासी और पेशे से शिक्षक जयराम  पटेल पुत्र लखराज सिंह पटेल को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


हम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं, जनता के बीच जा रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। अभी किसी को टिकट नहीं मिला है। हम पार्टी के वफादार हैं, हमको ही समाजवादी पार्टी से लड़ना है। वैसे जो भी निर्णय होगा वह सभी को मान्य होगा। - जयराम सिंह पटेल, पूर्व प्रधान, निवासी बघरवा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें सगड़ी विधान सभा से समाजवादी पार्टी का सिंबल मिल गया है। हम प्रचार कर रहे हैं, हमको ही सपा से लडना है। हम लखनऊ से सिंबल लेकर आएं हैं। - जयराम सिंह पटेल, शिक्षक, मुहम्मदपुर।


सीएम ने हमको सगड़ी विधान सभा से चुनाव लडने के लिए सिंबल दिया है। हम चुनाव लडने के लिए प्रचार कर रहे हैं। हमारा टिकट नहीं कटा है। - अभय नरायन पटेल, निवर्तमान विधायक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed