{"_id":"6aff696761e8881b1102d987","slug":"wedding-season-begins-today-textile-market-sees-a-surge-in-activity-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-129241-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शादियों का सीजन शुरू, बढ़ी कपड़ा बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शादियों का सीजन शुरू, बढ़ी कपड़ा बाजार में रौनक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आज से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। शहर के बाजारों में दूल्हा-दुल्हन के लहंगे और शेरवानी की खरीदारी जोरों पर है। बाजारों में डिजाइनर बुटीक और वेडिंग स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है।
दुकानदारों के मुताबिक इस बार पारंपरिक पहनावे के साथ-साथ थीम आधारित और कस्टम डिजाइन वाले कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। कारोबारियों को इस सीजन में 10 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
बहादुरगढ़ के मेन बाजार में रेडीमेड कपड़ा विक्रेता सुशील कुमार ने बताया कि बाजार में दुल्हनों के लिए लहंगे 12 हजार से 55 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं दूल्हों की शेरवानी सात हजार से 20 हजार रुपये बिक रही है। इनमें 10 से 12 हजार रुपये वाली शेरवानी की मांग अधिक है। शहर के बुटीक में भी इन दिनों अच्छी ग्राहकी है।
विज्ञापन
यहां दो महीने पहले से ही शेरवानी समेत अन्य कपड़ों की सिलाई के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है, ताकि फिटिंग और डिजाइन में कोई कमी न रहे।
नाहरा-नाहरी रोड के कपड़ा व्यापारी विक्रम जैन ने बताया कि लोग बहादुरगढ़ से दिल्ली जाकर भी कपड़े खरीदते हैं, लेकिन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार में आकर्षक डिजाइन वाले वस्त्रों का स्टॉक मंगवाया गया है।
इस बार दूल्हा-दुल्हन की थीम पर आधारित कपड़ों की मांग अधिक है। इनमें पिंक और डार्क ग्रीन, रेड और डार्क ग्रीन जैसे कलर कॉम्बिनेशन के साथ सिल्वर कपड़ों पर सुनहरे धागों की कढ़ाई वाले परिधान शामिल हैं। वहीं, दुल्हनों के लिए कांजीवरम और बनारसी साड़ियां आठ हजार से 25 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
किराये पर कपड़े लेने का बढ़ रहा है चलन
मेन बाजार के दुकानदार मुरली मनोहर ने बताया कि शादी में दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों पर हजारों रुपये खर्च करने के बजाय अब लोग इन्हें किराये पर लेना पसंद कर रहे हैं। बाजार में दुल्हनों के लिए डिजाइनर लहंगे, भारी साड़ियां और गाउन, जबकि दूल्हों के लिए शेरवानी, सूट, साफा और अन्य पारंपरिक परिधान किराये पर उपलब्ध हैं। कपड़ों की कीमत के मुकाबले कम किराया देकर मनपसंद डिजाइन और लेटेस्ट फैशन के परिधान मिल जाते हैं। यही वजह है कि बजट में शादी करने वाले परिवारों के साथ-साथ फैशन के शौकीन युवा भी इस विकल्प को पसंद कर रहे हैं।
किराये पर कपड़ों के अनुमानित दाम
दुल्हन का डिजाइनर लहंगा : 3,000 से 6,000 रुपये
दूल्हे की शेरवानी : 2,000 से 4,000 रुपये
ब्राइडल गाउन : 2,000 से 5,000 रुपये
भारी साड़ी : 1,000 से 2,500 रुपये
दूल्हे का सूट : 1,200 से 2,000 रुपये
फोटो 83: शहर में एक दुकान पर साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
फोटो 84: शहर की एक दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -