फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Water level of Yamuna increased, alert in four districts of Haryana

पहाड़ों में बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, हरियाणा के चार जिलों में अलर्ट

Fri, 27 Jul 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Fri, 27 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Water level of Yamuna increased, alert in four districts of Haryana
यमुना
पहाड़ों में हो रही तेज बारिश से यमुना उफान पर है। गुरुवार आधी रात के बाद एक बजे हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर बढ़कर 1 लाख 27 हजार 417 क्यूसिक हो गया। जो शुक्रवार सुबह छह बजे तक एक लाख 20 हजार तक जारी रहा। इस सारे पानी को दिल्ली की तरफ छोड़ा गया है। वहीं शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही।
विज्ञापन


 इसके चलते शनिवार अलसुबह जलस्तर डेढ़ से दो लाख क्यूसिक तक पहुंच सकता है। अकेले यमुनानगर में कुल मिलाकर 274 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पानी का लेवल बढ़ने की आशंका के मद्देनजर सिंचाई विभाग की तरफ से यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत के डीसी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। वहीं दिल्ली सरकार को भी मैसेज दिया गया है कि अगले 48 घंटे में एक से डेढ़ लाख क्यूसिक पानी दिल्ली पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


हरियाणा में बाढ़ की स्थिति न बनें, इसके लिए सिंचाई विभाग ने पश्चिमी यमुना नहर में गेट बंद कर रखे हैं। शुक्रवार को दिन के समय पानी कम हुआ तो कुछ समय के लिए गेट खोले गए थे। जिन्हें शाम के वक्त बंद कर दिया गया। दोपहर को अमर उजाला टीम हथिनीकुंड बैराज पर पहुंची तो वहां 18 गेट में 16 गेट खुले मिले। जहां से दिल्ली की तरफ 70 हजार क्यूसिक से लेकर एक लाख क्यूसिक पानी भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में बाढ़ के हालात

Water level of Yamuna increased, alert in four districts of Haryana
हथिनी कुंड बैराज
यमुना की सहायक सोम व पथराला नदी भी उफान पर है। करीब एक दर्जन गांवों में हालात बदतर है। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। यहां टेलीकॉम व बिजली व्यवस्था ठप है। रास्ते भी बंद हो गए हैं। बिलासपुर, छछरौली और खिजराबाद ब्लॉक में अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।  

पश्चिमी यमुना नहर में पानी रोक दिया गया है। अगर इस नहर में पानी छोड़ा गया तो प्रदेश के अधिकतर हिस्से में बाढ़ आ सकती है। इसलिए दिल्ली की तरफ पानी भेजा जा रहा है। दिल्ली सरकार को अलर्ट रहने का मैसेज भेज दिया गया है। -ब्रह्मपाल, एसडीओ, हथिनीकुंड बैराज

यमुनानगर में बाढ़ से बचाव के तमाम इंतजाम किए गए हैं। यमुना के साथ लगते जिलों को भी अलर्ट किया गया है। यमुना क्षेत्र में दो किमी तक किसानों की आवाजाही रोक दी गई है। -गिरीश अरोड़ा, डीसी, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed