फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Wanted arrested for attempted murder

हत्या की कोशिश के मामले में वांछित गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wanted arrested for attempted murder
खुर्जा। जमीन विवाद में गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वाछिंत चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया  गया है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को गांव शाहपुर निवासी हरेंद्र पुत्र जहान सिंह को दो लोगों ने खडंजा बनने के विवाद में गोली मार दी थी। गोली लगने से हरेंद्र घायल हो गया था। मामले में पीडि़त के भाई अमित ने गौरव और सौरव पुत्रगण नानकचंद के खिलाफ तहरीर देकर धारा 307 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों वांछितों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गौरव शाहपुर गेट के निकट खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी गौरव ने भागने लगा। लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed