फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ventilation set up in civil hospital

नागरिक अस्पताल में वेंटिलेंटर की सुविधा शुरू, जीवन बचाने में मिलेगी मदद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
ventilation set up in civil hospital
महेंद्रगढ़ अस्पताल में लगाया गया वेंटिलेटर - फोटो : AMAR UJALA
नागरिक अस्पताल में वेंटिलेंटर को चालू कर दिया गया है। कोरोना का गंभीर लक्षण वाला मरीज आने पर अब यहां उपचार दिया जा सकेगा। साथ ही एक्सीडेंट के गंभीर मरीजों को भी मदद दी जाएगी। वेंटिलेंटर लगाए जाने से मरीजों की जान बचाने में मदद मिल सकेगी।  नागरिक अस्पताल में लगाया गया वेंटिलेंटर विधायक राव दान सिंह ने अपने निजी कोष से अस्पताल प्रबंधन को दिया था।                महेंद्रगढ़ के अस्पताल को अगस्त 2019 में अपग्रेड करते हुए 100 बेड का अस्पताल घोषित किया था। सितंबर 2019 में तात्कालिक शिक्षामंत्री रामबिलास ने इसकी आधारशिला भी रख दी थी। इसके बाद अस्पताल में कोई काम नहीं हो सका। अस्पताल में अब तक एक भी वेंटिलेंटर नहीं था। सड़क हादसों के गंभीर मरीज आने पर यहां आक्सीजन तक नहीं दे पाते थे। कोरोना संकट के समय वेंटिलेंटर बेहद जरूरी हो गए हैं। विधायक राव दान सिंह ने अपने जन्मदिवस पर 9 मई के दिन एक वेंटिलेंटर अस्पताल को डोनेट किया।करीब डेढ़ महीने तक यह वेंटिलेंटर अस्पताल के कोने में डिब्बों में बंद पड़ा रहा। अमर उजाला ने 17 जून के इस अंक में  इस समाचार को विस्तार से प्रकाशित किया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। अस्पताल प्रबंधन ने वेंटिलेंटर को पुराने भवन में ओटी रूम के साथ में लगा कर चालू कर दिया है।कोरोना वार्ड की सैंपलिंग रूम के पास ही इसे लगाया गया है।
विज्ञापन
5.70 लाख का वेंटिलेंटर यह फायदा देगा कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने यह वेंटिलेंटर डोनेट किया। करीब 5.70 लाख रुपये की कीमत का यह वेंटिलेंटर गंभीर मरीज को कृत्रिम सांस दे पाएगा। कोरोना के गंभीर मरीजों के अलावा सड़क हादसों के मरीजों के जीवन को बचाने में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
वेंटिलेंटर को चालू करा दिया गया है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इसेे शुरू करने में देरी हुई। अब गंभीर मरीजों को वेंटिलेंटर पर रख सकेंगे। मरीजों को ऑक्सीजन देने की सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को इससे काफी फायदा होगा। मोनू यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed