{"_id":"587e724a4f1c1ba73fefe69e","slug":"upstart-school-student-died-after-falling-from-the-roof-killing-suspected-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
murder
झज्जर। कलोई गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार रात को छत से गिरने से 11 वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
कलोई गांव के जवाहर नवोदय स्कूल में सोमवार रात करीब साढे़ 8 बजे रोहतक के करोंथा गांव निवासी 11वीं कक्षा का छात्र प्रियम छत से गिर गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रियम के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर चिकित्सकों के बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
सोमवार को स्कूल छोड़कर आए थे फूफा
मृतक छात्र प्रियम को सोमवार के दिन ही उसके फूफा झज्जर निवासी कृष्ण नवोदय विद्यालय में छोड़कर गए थे। मृतक प्रियम की बुआ सुशीला का कहना है कि प्रियम बहुत होशियार लड़का था और वो पिछले एक साल से ही कलोई नवोदय विद्यालय में पढ़ रहा था। जिस रात उसके फूफा उसे छोड़कर गए थे उसी रात उसकी हत्या कर दी गई। सुशीला का कहना है कि प्रियम के रूम का ताला भी तोड़ रखा था और उसके लॉकर से सामान भी चोरी कर रखा था।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप
सुशीला ने स्कूल प्रशासन पर परिवार को गुमराह करने का आरोप लगाया। सुशीला का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें सूचना दी की उनका बेटा बीमार हो गया है। जब वो वहा पहुंचे तो वो मृत अवस्था में था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने सही जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
पोस्टमार्टम कक्ष में अंधेरा देख भड़के सीएमओ
छात्र की मौत मामले में जब सीएमओ रमेश धनखड़ जब पोस्टमार्टम कक्ष में गए तो वहां पर अंधेरा छाया हुआ था। वजह यह थी कि कक्ष में केवल एक बल्ब जल रहा था। इस पर सीएमओ कर्मचारियों पर भड़क गए और तुरंत ही इलेक्ट्रिशियन से 5 बल्ब लगवाने का आदेश दिया। वहीं पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर लीकेज हो रहे पानी पर भी कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई।
वीडियोग्राफी के दौरान आई कैमरे में खराबी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई लेकिन इसी दौरान सरकारी कैमरामैन का कैमरा बीच में ही खराब हो गया। इसके चलते पोस्टमार्टम कार्य करीब 15 मिनट तक बाधित रहा। दूसरा कैमरा आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं इस मौके पर तहसीलदार नेहा सहारण और डीएसपी राजीव मौजूद रहे।
इकलौता बेटा था प्रियम
छत से गिरकर मरने वाला प्रियम करौंथा निवासी परमिंद्र का इकलौता बेटा था। परमिंद्र की एक बेटी भी है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा है। प्रियम की मौत पर उसकी बुआ और परिजनों के विलाप से अस्पताल में माहौल गमगीन नजर आया। वहीं प्रियम के परिजनों का कहना है कि एक छात्र ने उन्हें बताया है कि रात को तीन-चार छात्र छत पर प्रियम के साथ छत पर थे और वह बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहा था। वह अंधेरा होने के चलते उन छात्रों का चेहरा नहीं देख पाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवाया। फिलहाल स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
राजीव, डीएसपी