फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Up stf and cbi team arrested key accused of vyapam scam

यूपी एसटीएफ ने पकड़ा व्यापमं घोटाले का मुख्य किरदार

Wed, 04 May 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
Up stf and cbi team arrested key accused of vyapam scam
उत्तर प्रदेश की एसटीएफ और सीबीआई की संयुक्‍त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुधवार को कानपुर से व्यापमं घोटाले से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रमेश शिवहरे नाम का यह आरोपी व्यापमं घोटाले का अहम किरदार माना जा रहा है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने पीटीआई से फोन पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रमेश शिवहरे नाम के व्यक्ति को कानपुर से आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। व्यापमं घोटाले से जुड़े कई मामलों में सीबीआई को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवहरे ने मध्यप्रदेश के व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से कराई जाने वाली परीक्षाओं में मध्यस्‍थ की भूमिका निभाई थी, वह फर्जी तरीके से एग्जाम देने के लिए डमी उम्‍मीदवारों की व्यवस्‍था भी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का मूल निवासी शिवहरे से पूछताछ कर रहे पुलिस अधिकारियों ने अभी कुछ भी कहने से इंकार किया है। बताया जाता है कि व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने साल 2014 में उसकी अग्रिम जमानत याचिका को भी ठुकरा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed