{"_id":"5729b27c4f1c1bfa525ce3ab","slug":"up-stf-and-cbi-team-arrested-key-accused-of-vyapam-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एसटीएफ ने पकड़ा व्यापमं घोटाले का मुख्य किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एसटीएफ ने पकड़ा व्यापमं घोटाले का मुख्य किरदार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 May 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की एसटीएफ और सीबीआई की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुधवार को कानपुर से व्यापमं घोटाले से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रमेश शिवहरे नाम का यह आरोपी व्यापमं घोटाले का अहम किरदार माना जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने पीटीआई से फोन पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रमेश शिवहरे नाम के व्यक्ति को कानपुर से आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। व्यापमं घोटाले से जुड़े कई मामलों में सीबीआई को इसकी तलाश थी।
जानकारी के अनुसार शिवहरे ने मध्यप्रदेश के व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से कराई जाने वाली परीक्षाओं में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी, वह फर्जी तरीके से एग्जाम देने के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था भी करता था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का मूल निवासी शिवहरे से पूछताछ कर रहे पुलिस अधिकारियों ने अभी कुछ भी कहने से इंकार किया है। बताया जाता है कि व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने साल 2014 में उसकी अग्रिम जमानत याचिका को भी ठुकरा दिया था।