{"_id":"69104473be62a596270c6c94","slug":"ujjain-news-cricketer-deepti-sharma-visited-baba-mahakal-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महिला विश्व कप विजेता टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहुंची उज्जैन, नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महिला विश्व कप विजेता टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहुंची उज्जैन, नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन
Sun, 09 Nov 2025 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:06 PM IST
सार
दीप्ति शर्मा रविवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं और नंदी मंडप से विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
विज्ञापन
महाकाल समिति ने किया क्रिकेटर का सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा रविवार प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। दर्शन उपरांत मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी द्वारा स्वागत एवं सत्कार किया गया।
विज्ञापन
विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने रविवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह अल सुबह भस्म आरती में भी शामिल हुईं। दीप्ति शर्मा ने भस्म आरती में शामिल होने के बाद नंदी हॉल से भगवान महाकाल का पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन लाभ लिए।
विज्ञापन
दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। याद रहे है कि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में 58 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और 5 विकेट भी चटकाए थे। उत्तर प्रदेश के आगरा की निवासी दीप्ति शर्मा को यूपी सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सतना की बेटी प्रिया का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन, MPPSC परीक्षा में हासिल की प्रदेश में छठवीं रैंक
दीप्ति का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त देते हुए पहली बार किसी आईसीसी खिताब को अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत कोर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार फैंस को लंबे समय से था। इस विजयी अभियान के दौरान भारत ने कई बड़ी टीमों को भी शिकस्त दी और फाइनल तक का सफर तय किया, फिर फाइनल में तिरंगा लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस अभियान में भारतीय टीम की कई खिलाड़ियों का योगदान रहा लेकिन एक खिलाड़ी ऐसी रही जिसका योगदान सबसे सर्वश्रेष्ठ और रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा है। वो हैं दीप्ति शर्मा। भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में वो कमाल किया है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। इस खिलाड़ी ने ना सिर्फ भारत को विश्व कप खिताब तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान दिया बल्कि एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जो विश्व कप क्रिकेट इतिहास में कोई पुरुष क्रिकेटर भी हासिल नहीं कर सका।