{"_id":"692890b7217907410d01a037","slug":"tte-pushed-woman-off-moving-train-report-says-etawa-news-c-12-1-knp1024-1342059-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई ने चलती ट्रेन से महिला को दिया था धक्का, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीई ने चलती ट्रेन से महिला को दिया था धक्का, रिपोर्ट
विज्ञापन
इटावा। इटावा में ट्रेन से गिरकर नौसेना अधिकारी अजय यादव की पत्नी आरती (30) की मौत के मामले में टीटीई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता का आरोप है कि गलत ट्रेन पर चढ़ने पर महिला की टीटीई से विवाद हुआ। आवेश में आकर टीटीई ने बेटी चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, इससे उसकी मौत हो गई। सीओ जीआरपी ने इस मामले की जांच एसआई को सौंपी है।
बृहस्पतिवार को आरती के पिता अनिल कुमार सिंह निवासी नौबस्ता, कानपुर ने बताया कि बेटी बुधवार को अकेले दिल्ली जा रही थीं। आरती गलती से पटना–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04089) में चढ़ गईं जबकि उसका आरक्षण ट्रेन संख्या 02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन में था। इस को लेकर S-11 कोच बोगी में टीटीई संतोष कुमार ने टिकट चेक करने के दौरान बेटी से बहस की। पिता का आरोप है विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई ने गुस्से में आरती को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। पिता ने आरोपी टीटीई संतोष कुमार के खिलाफ इटावा जीआरपी में तहरीर दी। पुलिस अफसरों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर आनाकानी की। बाद में उच्चाधिकारियों के आदेश पर पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सीओ जीआरपी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी में यह हादसा बताया गया था लेकिन परिजनों के आरोपों को देखते हुए टीटीई के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच एसआई प्रशांत कुमार को सौंपी गई है।
-