फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   train12

ट्रैक पर रखे पत्थरों से  टकराई दूरंतो एक्सप्रेस

Wed, 01 Mar 2017 01:03 AM IST
ट्रैक पर रखे पत्थरों से  टकराई दूरंतो एक्सप्रेस
ट्रैक पर रखे पत्थरों से  टकराई दूरंतो एक्सप्रेस Updated Wed, 01 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
train12
पटरियों पर पत्थर - फोटो : SELF

विज्ञापन
मंगलवार शाम को दिल्ली-टूंडला रेलखंड पर मितावली रेलवे स्टेशन के पास शरारती तत्वों की हरकत से रेलवे में हड़कंप मच गया। ट्रैक पर पत्थर का ढेर लगा दिया। 
नई दिल्ली से चलकर कोलकाता जाने वाली 12274 दुरंतो एक्सप्रेस मंगलवार शाम को करीब 4:45 बजे मितावली स्टेशन के पास पहुंची। ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर पत्थरों को देखा लेकिन तब तक ट्रेन पत्थरों से तेज आवाज के साथ टकरा गई। ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि इंजन के पहिये में लोहे का टुकड़ा चिपक गया था, जो आवाज कर रहा था। करीब 20 मिनट तक दूरंतो एक्सप्रेस मेन लाइन पर ही खड़ी रही। टूंडला स्टेशन लाने के बाद ट्रेन की पूरी पड़ताल की गई और शाम 5:30 बजे इसे रवाना किया गया। 
विज्ञापन


कानपुर की घटना से डरे अफसर
टूंडला (ब्यूरो)। कानपुर और झांसी रेलखंड पर हुए रेल हादसों के पीछे आतंकी घटनाएं सामने आने पर रेल प्रशासन सतर्क है। सुपरफास्ट ट्रेन दुरंतो एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर पत्थरों को रखने की इस घटना पर रेलवे अफसर आशंकित रहे। हालांकि पत्थरों के डिरेल होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
रेल ट्रैक पर एक लोहे का टुकड़ा रेल इंजन के चक्के से चिपक गया था। इसके चलते आवाज हो रही थी। आवाज होने पर चालक ने ट्रेन को मितावली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। ट्रैक पर लोहे का एक छोटा टुकड़ा ही था। बड़ी संख्या में पत्थर होने की सूचना सही नहीं है। 
- सुनील गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed