{"_id":"6a578408399f033006084b27","slug":"traffic-rules-bastar-news-c-1-1-noi1498-4504266-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 वाहन चालकों का चालान: कोंडागांव में यातायात पुलिस की सख्ती, 20300 रुपये का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 वाहन चालकों का चालान: कोंडागांव में यातायात पुलिस की सख्ती, 20300 रुपये का लगाया जुर्माना
Wed, 15 Jul 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:21 PM IST
सार
यातायात सुरक्षित बनाने के लिए कोंडागांव यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में बसों, भारी वाहनों और बिना नंबर वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन
कोंडागांव में यातायात पुलिस का सख्त अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कोंडागांव यातायात पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम ने जिले में बसों, भारी वाहनों और बिना नंबर वाले वाहनों की सघन जांच की।
विज्ञापन
अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित वाहनों, बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 33 प्रकरण दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहन चालकों से कुल 20,300 रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने बस एवं भारी वाहन चालकों सहित अन्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा बिना नंबर प्लेट या बिना परमिट वाहन का संचालन नहीं करने की समझाइश दी।
विज्ञापन
यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।