फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Traders demanded opening of shops in Tehsil Road

व्यापारियों ने की तहसील रोड की दुकानें खुलवाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders demanded opening of shops in Tehsil Road
खुर्जा। हॉटस्पार्ट क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के चलते तहसील रोड पर बंद की गई दुकानों को खुलवाने की मांग व्यापारियों ने की। इसके लिए व्यापारी प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने तहसील पहुंचे थे। हांलाकि अभी व्यापारियों को कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। हॉट स्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के लिए तहसील रोड की दुकानों को प्रशासन ने बंद करवा दिया था। इसके कारण पिछले चार दिनों से दुकानदार परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो माह से लॉकडाउन के चलते दुकानें उनकी बंद पड़ी थीं। अब हॉटस्पॉट का दायरा बढ़ाने के कारण उनकी दुकानों को बंद कर दिया गया। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इसे लेकर व्यापारी एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने बताया कि दुकानें बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। मार्ग पर कई हलवाइयों की दुकानें भी हैं। दुकानें खुलने के बाद हलवाईयों ने मिठाईयां भी तैयार कर ली थी, लेकिन अब दुकानों के बंद हो जाने के कारण मिठाईयां खराब हो जाएंगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से दुकानें को खुलवाए जाने की मांग की। हालांकि उनकी वार्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नहीं हो सकी। इसके अलावा व्यापारियों को अधिकारियों की तरफ से कोई आश्वासन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed