फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   toll plaza, rates,jeep oner, panipat news

टोल पर सब्सिडी समाप्त होने पर जीप संचालकों में रोष

Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
panipat
panipat Updated Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 10
विज्ञापन

टोल पर सब्सिडी समाप्त होने पर जीप संचालकों में रोष
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मिल लगाऐंगे गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाइवे पर डाहर टोल पर सरकार द्वारा पर सब्सिडी समाप्त किया जाना पानीपत-गोहाना मार्ग पर चल रही सवारी जीपों संचालकों को रास नहीं आ रहा है। टोल पर सब्सिडी समाप्त करने और टोल की दरों में बढ़ोतरी से सवारी जीप संचालकों और निजी वाहन चालकों में रोष व्याप्त है। सवारी जीप चालकों ने शनिवार को कई घंटे के लिए अपनी जीपें बंद रख जीप चालकों का प्रतिनिधि मंडल इसराना थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से मिलकर समाधान निकलवाने की गुहार लगाई। बाद में जीप संचालक डाहर टोल पहुंच कर टोल प्रबंधक से भी मिलने पर संतोष जनक जवाब नहीं मिलने और समाधान न हो पाने पर जीप संचालक अपनी समस्या लेकर रविवार को हल्के के विधायक एंव कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार से उनके आवास पर मिलेंगे।
जीप संचालक अशोक जवाहरा, विजय मलिक, सुरेश कुमार, प्रदीप मांडी, सुभाष, जोगेंद्र गवालडा, वजीर व रमेश कुमार ने बताया कि टोल पर सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी के चलते प्रति माह 665 रूपये का पास बनता था जिसमें दिन भर ज्यादा से ज्यादा चक्कर लगाने की छुट मिली हुई थी। सब्सिडी समाप्त होने के बाद मासिक पास 2600 रूपये में कर दिया गया जिसमें पचास चक्कर लगाने होगें। जीप संचालकों ने अपना दर्द ब्यां करते हुए बताया कि बेरोजगारी के कारण अपना काम चलाने के लिए कर्ज लेकर जीप ली है। जीप की किस्त चुकाने, डीजल, टैक्स और ऊपर से महंगा टोल ने उनके परिवार के लिए रोजी रोटी पर सकंट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में डाहर टोल सहायक प्रबंधक दिनेश छौक्कर का कहना है कि सरकार ने सब्सिडी को रिन्यू नहीं की गई है। इस मामले में अपने स्तर पर वे कुछ नहीं कर सकते। जीप संचालक उनसे मिलने आए थे। जीप संचालकों को एक माह में अस्सी चक्कर लगाने की ऐवज में 4160 रुपये का भी आफर दिया था। वे इस पर  सहमत नहीं हो पाए। हाई ऑथोरिटी से जो आदेश मिलता है टोल प्रबंधन उसी के तहत काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed