{"_id":"57cb14ff4f1c1b92092caf9e","slug":"tija-fair-will-start-from-today-all-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा तीजा मेला, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा तीजा मेला, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में तीजा मेला में निकाले जाने वाली झांकी तैयार करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के ऐतिहासिक तीजा मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कृष्ण मंदिर में जहां झांकियां बनाने का कार्य शुरू है वहीं नगर की सफाई व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत के सफाई कर्मी जुटे हैं।
विज्ञापन
रविवार से कस्बे का ऐतिहासिक तीजा मेला शुरू होगा।
इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मेले का मुख्य आकर्षण पशु बाजार में होने वाला मेला है। दुकानदारों अपनी दुकानें सजा ली हैं। झूला, जादूगर सहित अन्य कार्यक्रमों क ी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाहर से आए झूले वालों ने झूलों को कसकर खड़ा कर दिया है। वहीं नागनाथन लीला के ऐतिहासिक हरचंदन तालाब की भी साफ-सफाई जोरों पर चल रही हैं। तीजा कमेटी भी निकलने वाली झांकियों को तैयार करने में जुट गया है। मेले के पहले दिन करीब दो दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां निकाली जाती हैं।
विज्ञापन
वहीं नगर में हजारों की भीड़ जुटने के चलते नगर पंचायत भी तैयारियों में जुटा हुआ है। नगर की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए पंचायत कर्मी दिन रात लगे हुए हैं। बिजली विभाग भी झांकियों के निकलने वाले मार्ग पर लटकते तारों को ठीक करा चुका है। थानाध्यक्ष पीके यादव ने बताया कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहेगी।
विज्ञापन