{"_id":"6a3a7c454cb595910b0a8022","slug":"three-accused-arrested-for-a-life-threatening-attack-bastar-news-c-1-1-noi1494-4426419-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांकेर में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, घर तोड़ने के विवाद पर मारपीट; तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांकेर में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, घर तोड़ने के विवाद पर मारपीट; तीनों आरोपी गिरफ्तार
Tue, 23 Jun 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:29 PM IST
सार
कांकेर में घर तोड़कर नया मकान बनाने के विवाद में एक दंपती पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में घर तोड़ने के विवाद को लेकर एक पति-पत्नी पर हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजपूत ने 16 जून को कोरर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह उनके भाई राकेश राजपूत मंडी के पास अपना पुराना घर तोड़कर नया घर बनवा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे तबदीर राजपूत, उनके बेटे सुशांत राजपूत और पत्नी अर्चना राजपूत डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। वे विवादित जमीन पर जेसीबी से खुदाई कर मकान बनाने के लिए ईंट, रेत और गिट्टी गिरवा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखा वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। आरोपियों ने राकेश राजपूत पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। थाना कोरर पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सबूत मिलने पर पुलिस ने तबदीर राजपूत, सुशांत राजपूत और अर्चना राजपूत को गिरफ्तार किया। तीनों को 23 जून को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह विवाद राकेश राजपूत द्वारा अपने पुराने घर को तोड़कर नई निर्माण कार्य शुरू करने से जुड़ा है। ओम प्रकाश राजपूत के अनुसार, तबदीर राजपूत और उनके परिवार ने विवादित जमीन पर निर्माण सामग्री गिराने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोपियों ने डंडे से हमला कर पति-पत्नी को घायल किया।