{"_id":"6526c031a07ad35e280f1980","slug":"theft-revealed-in-the-house-of-retired-inspector-in-haldwani-uttarakhand-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani theft case: हल्द्वानी में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का खुलासा, नाबालिग निकला मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani theft case: हल्द्वानी में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का खुलासा, नाबालिग निकला मास्टरमाइंड
Wed, 11 Oct 2023 09:04 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:04 PM IST
सार
हल्द्वानी में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चोरी के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।बता दें कि, इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड एक नाबालिग लड़का है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र में आरटीओ रोड पर रहने वाले रिटायर्ड दरोगा के बंद घर में 29 सितंबर को चोरी हुई थी।
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी
रिटायर्ड दरोगा ने पुलिस में मामले की तहरीर दी थी। रिटायर्ड दरोगा के तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस चोरी के मामले में 10 अक्तूबर को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य लोगों को 11 अक्तूबर को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला की इस गिरोह का मास्टरमाइंड एक नाबालिग लड़का है, जो पुलिस के हिरासत में ही हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand High Court: हाईकोर्ट का सरकार से सवाल, क्यों शुरू नहीं की निकाय चुनाव प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में दो सुनार हैं, जिनका नाम सुंदर और कमलेश हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों नैनीताल में सुनार का काम करते हैं। एक सुनार का नाम विजय कुमार है, जिसकी हल्द्वानी में सुनार की दुकान है। राजेंद्र और संदीप हल्द्वानी के रामपुर रोड पर रहते हैं।