फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The Yadav community from Jhajjar arrived for the unveiling ceremony of Rao Tularam's statue.

राव तुलाराम की प्रतिमा अनावरण समारोह में झज्जर से पहुंचा यादव समाज

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। हांसी में शहीद तुलाराम बस्ती में आयोजित राव तुलाराम की प्रतिमा अनावरण समारोह में झज्जर के यादव समाज के लोगों ने भागीदारी की। यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राव धर्मपाल और जिला प्रधान वीरेंद्र दरोगा के नेतृत्व में समाज के लोग राव तुलाराम चौक से वाहनों के काफिले के साथ हांसी रवाना हुए। कार्यक्रम से पहले राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

जिला प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि कार्यक्रम में राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया और राव तुलाराम चौक का उद्घाटन भी हुआ। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। समाज के लोगों ने कहा कि राव तुलाराम की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed