{"_id":"6ad68cbde8f89f074b0f2fd7","slug":"the-ten-headed-ravana-will-go-up-in-flames-today-when-will-the-problems-that-have-loomed-large-for-decades-finally-come-to-an-end-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141484-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मुंह वाला रावण आज जल जाएगा, दशकों से मुंहबाये खड़ी समस्याएं कब होंगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मुंह वाला रावण आज जल जाएगा, दशकों से मुंहबाये खड़ी समस्याएं कब होंगी खत्म
विज्ञापन
19jjrp19- शहर के आंबेडकर चौक पर बारिश के दौरान भरा पानी। संवाद
झज्जर। दशहरा पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन दस सिर वाले रावण के पुतले का अंत तो हो जाएगा लेकिन शहर में दशकों से मुंहबाहे खड़ी समस्याओं का अंत कब होगा। शहर के लोगों का कहना है कि दशकों से जलभराव, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, टूटी सड़कों से आखिर कब निजात मिलेगी। इस तरफ जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को ध्यान देना चाहिए।
टूटी सड़कें और गड्ढे बने परेशानी
शहर के कई मुख्य मार्गों और अंदरूनी हिस्सों में सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है। इनको जल्द ठीक कराया जाए ताकि दुकानदारों का व्यापार प्रभावित न हो।
राकेश अरोड़ा, प्रधान व्यापार मंडल
-- -- -- -- -- -- -
जलभराव
बारिश के मौसम में पूरे शहर में जलभराव हो जाता है। बाजार में कई-कई फीट का पानी जमा हो जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए
विज्ञापन
हैप्पी मेहरा, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीवर ओवरफ्लो
शहर में कई जगहों पर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण कई कॉलोनियों और बाजारों में गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे नारकीय स्थिति पैदा हो जाती है। सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है।
डॉ. गौतम आर्य
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई
शहर में नियमित कचरा उठान न होने के कारण कई जगहों पर कूड़े के ढेर और मलबे के ढेर लगे रहते हैं। सड़कों को ही डंपिंग पॉइंट बना रखा है। इस तरफ ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
सुभाष सोनी, समाजसेवी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सार्वजनिक पार्कों में बढ़ें सुविधाएं
शहर के पार्कों का रखरखाव ठीक न होने और बुनियादी नागरिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण में कमी के कारण लोगों को असुविधा होती है। पार्कों में करोड़ों रुपये खर्च हो रहा है लेकिन चौकीदार न होने के कारण रखरखाव में परेशानी आ रही है। इन पर समुचित ध्यान दिया जाना जरूरी है।
सतपाल सैनी, व्यापारी
-- -- -- -- -- -- -- --
जाम
शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों के आसपास पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग की कमी से खरीदारी करने वाले लोग फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करते हैं। शहर में कुछ सड़क निर्माण और कुछ फुटपाथ पर अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या बनी हुई है। शहर में एक बड़ी पार्किंग की जरूरत है।
पंकज मलिक, अध्यक्ष, नव पंख वेलफेयर सोसाइटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अतिक्रमण
शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों में इन दिनों अतिक्रमण बढ़ गया है। इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है ताकि खरीदारी भी आसानी से बाजार में आकर सामान खरीद सके। सामान रखने की लिमिट तय होनी चाहिए।
धर्मेंद्र बसवाल, संचालक, मिशन छाया
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवाओं में नशीली दवाओं का बढ़ता चलन
शहर के पार्कों, कुछ सुनसान इलाकों जैसे फ्लाईओवर के नीचे नशीले पदार्थों और इंजेक्शन के मिलने की घटनाओं से सुरक्षा और सामाजिक चिंताएं जुड़ी हैं। इस तरफ पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
जयपाल लांबा, अध्यक्ष
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
शहर में सीवरेज व पेयजल को लेकर प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इनके टेंडर लगेंगे। उसके बाद काम शुरू होंगे।
अश्वनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी करवाई गई है। यदि लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो नगर परिषद अभियान चलाएगा।
आनंद मलिक, सेनेट्री इंस्पेक्टर, नगर परिषद