{"_id":"6ab3b8aad2a64712500ac932","slug":"the-tableau-of-lord-ganesha-will-be-taken-out-on-september-25-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-127464-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर को निकलेगी गणेश जी की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर को निकलेगी गणेश जी की झांकी
विज्ञापन
-फोटो 81 : कार्यक्रम में भगवान शिव की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गणेश महोत्सव के तहत 25 सितंबर को शहर में विशाल झांकी प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी के बाद गणेश प्रतिमा को विशेष वाहन से विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना किया जाएगा। सुभाष चौक पर चल रहे गणपति महोत्सव के दौरान मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
बालक हितैषी मंडल के प्रचार सचिव रविकांत भौंसले ने बताया कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड प्रशासन की ओर से निर्धारित घाट पर ही विधिवत विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
झांकी के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। हरिद्वार पहुंचने पर पूजा-अर्चना के बाद निर्धारित घाट पर विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।