{"_id":"6ad68b69537e3a383b0bae91","slug":"the-saga-of-rama-brought-to-life-through-kathak-and-music-captivates-the-heart-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128332-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथक और संगीत से जीवंत की रामगाथा, मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथक और संगीत से जीवंत की रामगाथा, मोहा मन
विज्ञापन
-फोटो 87 : दुर्गा पूजा महोत्सव में मंचन करते कलाकार। स्रोत एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दुर्गा पूजा के अवसर पर बहादुरगढ़ कल्चरल एसोसिएशन की ओर से रामनगर कॉलोनी स्थित काली मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वरांजलि कथक एकेडमी की छात्राओं ने कथक, संगीत और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम की जीवन गाथा प्रस्तुत की।
‘लंका से अयोध्या तक’ विषय पर आधारित करीब दो घंटे की नृत्यनाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकेडमी की निदेशक डॉ. श्रुति गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्राओं ने लयबद्ध नृत्य और भावपूर्ण अभिनय से श्रीराम के जीवन तथा विजय के प्रसंगों को मंच पर साकार किया।
वर्ष 2007 से बहादुरगढ़ में सक्रिय स्वरांजलि कथक एकेडमी भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रचार-प्रसार में जुटी है। एकेडमी की ओर से प्रतिवर्ष भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इनका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और पौराणिक गाथाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में नंबरदार एसोसिएशन के जिला चेयरमैन सतीश नंबरदार, अधिवक्ता गौरव राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो 87 : दुर्गा पूजा महोत्सव में मंचन करते कलाकार। स्रोत एसोसिएशन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -