{"_id":"5a39599e4f1c1bee688c2c68","slug":"the-fog-slowed-down-the-melting-screwed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने धीमी की रफ्तार, गलन ने ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने धीमी की रफ्तार, गलन ने ठिठुराया
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कंपिल में घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण कोहरा पड़ने से मंगलवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सड़कों पर वाहन धुंध के कारण लाइट जलाकर निकले। पूरे दिन बादल छाए रहने और गलन के कारण लोग ठिठुरते रहे। यात्रियों का भी ठंड से हाल बेहाल रहा। ग्रामीणों क्षेत्रों में भी गलन बढ़ने से लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरा पड़ने से जिले भर में कई दुर्घटनाएं हुईं। सबसे ज्यादा स्कूल के बच्चे परेशान नजर आए।
मंगलवार तड़के कोहरा इतना जबरदस्त था कि कुछ दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। सड़कों से गुजर रहे वाहन चालक दिन में ही लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह भीषण सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हुए। कोहरा के कारण तापमान में भी गिरावट रही। हालांकि सुबह करीब 10 बजे कुछ देर के लिए सूरज चमके, लेकिन गलन बरकरार रही। शाम को सर्द भरी हवाओं ने भी परेशान किया।
रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद, लालदरवाजा और टाउनहाल तिराहे पर राहगीर अलाव तापते नजर आए। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार जल्दी काम पर निकलने वाले लोग जब घर से बाहर आए तो घना कोहरा देखकर परेशान हो गए। सुबह 10 बजे तक कोहरे की परत हल्की नहीं हुई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। कंपिल रेलवे स्टेशन और झोपड़ी में रहने वाले लोग रद्दी, टायर और कूड़ा जलाकर अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सर्द हवाओं और कोहरा पड़ने से नगर व आसपास के इलाकों में लोगों का ठंड से हाल बुरा रहा। नगर पंचायत की ओर से मुख्य चौराहे पर जलवाए जा रहे अलाव के पास लोगों की भीड़ नजर आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। बुजुर्ग सुबह टहलना बंद कर दें।
गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़
मोहम्मदाबाद (ब्यूरो)। मौसम में अचानक आई तब्दीली को देख कपड़े की दुकानों पर खरीदार बढ़े हैं। इस वर्ष गर्म कपड़ों में 25 से 30 प्रतिशत का उछाल आया है, लेकिन इसके बावजूद खरीदार कम नहीं हैं। रेडीमेड विक्रेता ऋषभ गुप्ता, शिवम भारद्वाज और गिरीश शाक्य ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल गर्म कपड़ों में तेजी आई है।
कालिंदी और उत्सर्ग एक घंटे लेट
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। कोहरे के कारण भिवानी से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस मंगलवार को फर्रुखाबाद स्टेशन पर लेट पहुंची। इस ट्रेन का समय सुबह सात बजे है। ट्रेन सुबह आठ बजे आई। इसके साथ ही उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का समय दोपहर 12.20 बजे है। यह ट्रेन 1.20 बजे पहुंची।