{"_id":"5907a0624f1c1b21654425ad","slug":"the-fire-in-the-atm-the-guard-ran-away-and-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में लगी अाग, गार्ड ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में लगी अाग, गार्ड ने भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुमखेड़ा में एक्सिस बैंक के एटीएम में सोमवार अपराह्न करीब चार बजे आग लग गई। एटीएम रूम में बैठे गार्ड ने भागकर जान बचाई। आग की लपटें देख वहां अफरातफरी मच गई। आग से एसी, तार सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एटीएम में नोट नहीं थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
एटीएम रूम में ड्यूटी पर तैनात गार्ड नारायण दत्त दुर्गापाल जब चिल्लाते हुए बाहर निकला तो लोग सन्न रह गए। उसने लोगों को मशीन से धुआं उठने की जानकारी दी। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का मानना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। एटीएम सिक्योरिटी इंचार्ज कैलाश सिंह कैड़ा ने बताया कि गार्ड ने काफी सावधानी बरती थी। एटीएम में पैसे मौजूद नहीं थे। हादसे से सिक्योरिटी इंचार्ज ने शाखा प्रबंधक को भी अवगत कराया है। इस मामले में एटीएम की तकनीकी टीम क्षति का आंकलन करने में जुट गई है। उधर, हाइडिल कालोनी के पीछे झाड़ियों में भी शाम के समय आग लग गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। कर्मचारियों को डर था कि आग मकानों तक पहुंच सकती है।