{"_id":"57b5fdd04f1c1b705e6ebf07","slug":"the-death-of-a-worker-crushed-brick-laden-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भरे ट्रक से दबकर मजदूर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भरे ट्रक से दबकर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, नंधौर वैली (नैनीताल)।
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी से बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे गौलापार की ओर ईंटें लेकर आ रहा ट्रक (यूके 04 बी 3281) किशनपुर के पास पहिया धंसने से पलट गया। इससे ट्रक की छत पर बैठे चार लोगों में से तीन लोग छिटककर दूर जा गिरे, जबकि मजदूर सूरज सागर पुत्र नेत राम निवासी सब्जीपुर खाता थाना शाही (बरेली) ट्रक के नीचे दब गया।
करीब एक घंटे बाद क्रेन के आने पर जब ट्रक को उठाया गया, तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी। घटना में ड्राइवर, क्लीनर और अन्य तीनों बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो