फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: Apply for 2,008 Posts, Revised Dates and Eligibility

उत्तर पश्चिम रेलवे: 2008 अप्रेंटिस पदों वाली भर्ती का नोटिस रद्द, संशोधित अधिसूचना आई, आवेदन की नई तिथि जारी

Wed, 21 Oct 2026 05:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत 2,008 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। 10वीं और आईटीआई पास अभ्यर्थी 23 अक्तूबर से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 तय की गई है। पूरी जानकारी पढ़ें...

विज्ञापन
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: Apply for 2,008 Posts, Revised Dates and Eligibility
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। इससे पहले 1 अक्तूबर 2026 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब 21 अक्तूबर 2026 को जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जा रही है। इस भर्ती के तहत कुल 2,008 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीखें

  • संशोधित अधिसूचना जारी होने की तारीख: 21 अक्तूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 23 अक्तूबर 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख: 22 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
  • सहायता केंद्र की सुविधा: 23 अक्तूबर से, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (रविवार और अवकाश के दिनों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी)
  • विज्ञापन

किन रेलवे मंडलों और इकाइयों में कितने पद हैं?

उत्तर पश्चिम रेलवे की इस भर्ती में आठ मंडलों और कार्यशालाओं में कुल 2,008 पद भरे जाने हैं। सबसे अधिक 549 पद जयपुर मंडल में हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन
 
मंडल या इकाई पद
अजमेर मंडल 402
बीकानेर मंडल 423
जयपुर मंडल 549
जोधपुर मंडल 445
बीटीसी कैरेज, अजमेर 101
बीटीसी लोको, अजमेर 69
कैरेज कार्यशाला, बीकानेर 33
कैरेज कार्यशाला, जोधपुर 67
कुल 2,008

किन ट्रेड में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा?

इस भर्ती में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड के लिए पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये ट्रेड शामिल हैं:

  • इलेक्ट्रीशियन
  • वेल्डर
  • फिटर
  • बढ़ई
  • डीजल मैकेनिक
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक
  • पेंटर
  • प्लंबर
  • राजमिस्त्री
  • टर्नर और मशीनिस्ट
  • प्रशीतन एवं वातानुकूलन
  • फोर्जर एवं हीट ट्रीटर
  • पाइप फिटर
  • हिंदी और अंग्रेजी आशुलिपिक
  • रासायनिक प्रयोगशाला सहायक
  • ड्राफ्ट्समैन
  • दंत प्रयोगशाला तकनीशियन

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का दसवीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (एनटीसी) होना चाहिए। प्रमुख शैक्षणिक शर्तें इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  • दसवीं में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) से जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा कितनी है और किन वर्गों को छूट मिलेगी?

अभ्यर्थी की आयु 22 नवंबर 2026 तक कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 
श्रेणी अधिकतम आयु में छूट
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति 5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) 3 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थी 10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक नियमानुसार, अधिकतम 10 वर्ष तक अतिरिक्त छूट

चयन कैसे होगा? क्या लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी?

इस भर्ती में चयन के लिए न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही साक्षात्कार। उम्मीदवारों का चयन दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएंगी और मेडिकल परीक्षण भी होगा। मेरिट अंक निकालने का तरीका इस प्रकार है:

मेरिट अंक = (दसवीं के प्रतिशत अंक + आईटीआई के प्रतिशत अंक) ÷ 2

उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार के दसवीं में 70 प्रतिशत और आईटीआई में 80 प्रतिशत अंक हैं, तो दोनों का औसत 75 प्रतिशत होगा। यदि दो उम्मीदवारों के औसत अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। यदि दोनों की जन्मतिथि भी समान है, तो दसवीं की परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

चिकित्सा जांच में किन मानकों को पूरा करना होगा?

चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 137 सेंटीमीटर, न्यूनतम वजन 25.4 किलोग्राम और छाती के फैलाव का न्यूनतम मान 3.8 सेंटीमीटर होना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे करना होगा?

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। कुछ श्रेणियों को शुल्क से छूट दी गई है।

 
उम्मीदवार की श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष 100 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं


शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भुगतान सुविधा के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से करना होगा। बैंक की ओर से लगाए जाने वाले अतिरिक्त लेनदेन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को करना होगा।

RRC NWR Apprentice Revised Notice - PDF
 

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।
  2. अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक खोलें।
  3. आधार नंबर, पूरा नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें। सभी जानकारियां दसवीं के प्रमाणपत्र के अनुसार भरें।
  4. अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल पता दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
  5. पंजीकरण संख्या मिलने के बाद उसे सुरक्षित रख लें।
  6. अपनी पात्रता और संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण स्थानों की उपलब्धता जांचकर केवल एक मंडल या इकाई चुनें।
  7. निर्धारित आकार में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  9. आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें और अंतिम रूप से जमा कर दें।
  10. आवेदन पत्र की प्रिंट की हुई कॉपी सुरक्षित रखें। इसे डाक से रेलवे कार्यालय भेजने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed