{"_id":"69e6849a5b65bca665016fb2","slug":"the-city-councils-budget-meeting-was-postponed-for-the-third-time-with-councilors-demanding-details-of-development-expenditure-first-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-122998-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की बजट बैठक तीसरी बार स्थगित, पार्षद बोले-पहले विकास कार्यों पर खर्च का ब्योरा दें, तब करेंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की बजट बैठक तीसरी बार स्थगित, पार्षद बोले-पहले विकास कार्यों पर खर्च का ब्योरा दें, तब करेंगे पास
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ नगर परिषद में हुई बैठक के बाद बजट को लेकर जानकारी देते पार्षद। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद की सोमवार को बुलाई गई बजट बैठक तीसरी बार स्थगित हो गई। पार्षदों के विरोध के चलते 149 करोड़ की आय का बजट पास नहीं हो सका। पार्षदों ने कहा कि पहले वार्डस्तर पर विकास कार्यों पर खर्च का ब्योरा दिया जाए, तभी वे उसे पास करेंगे।
पार्षदों ने सदन में प्रस्तुत किए गए बजट के आंकड़ों पर सवाल खड़े कर दिए। कुछ पार्षदों ने बजट में दर्शाए आंकड़ों को मनगढ़ंत बताते हुए इस पर आपत्ति जताई और वार्डस्तर पर हुए विकास कार्यों और अन्य मदों में खर्च की विस्तृत जानकारी मांगी।
नगर परिषद के ईओ ने कहा कि वे सदन को बजट की पूरी जानकारी देते हैं। एक-डेढ़ घंटे तक चर्चा कर ली जाए लेकिन पार्षदों ने स्पष्ट किया कि पहले पूरी जानकारी दी जाए। फिर बैठक बुलाई जाए। तब तक के लिए यह बैठक स्थगित की जाए। ऐसे में बजट की बैठक लगातार तीसरी बार स्थगित हो गई।
विज्ञापन
नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पहली दो बैठकों से नदारद रहे सभी पार्षदों ने सोमवार को हुई बैठक में भाग लिया। निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचे पार्षदों ने कहा कि परिषद द्वारा प्रस्तुत बजट में कई ऐसे आंकड़े शामिल हैं, जिनकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
पार्षदों ने मांग की कि प्रत्येक वार्ड में अब तक हुए विकास कार्यों, उन पर हुए खर्च और अन्य योजनाओं के तहत खर्च की गई राशि का पूरा ब्यौरा दिया जाए, ताकि बजट पर पारदर्शिता के साथ चर्चा की जा सके।
पार्षदों ने यह भी कहा कि जब तक उन्हें वार्ड अनुसार विकास कार्यों और खर्च की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती, तब तक बजट को मंजूरी देना उचित नहीं होगा। पार्षदों की इस मांग और हंगामे के बीच बैठक में सहमति बनाते हुए बजट बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
बोले पार्षद
-हमने पहले भी बजट पास किया है। अब तक हमारे गड्ढे भी नहीं भरे गए। ऐसे में हमने बजट की पूरी डिटेल मांगी है। हर मद का ब्रेकअप दिया जाए। तब बजट पास किया जाएगा। जितना बजट वार्डों के लिए रखा जाए। हमारे काम नहीं हो रहे हैं। प्रदर्शन तक कर चुके, मगर सेक्टर छह की सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे जा रहे।-सत्यप्रकाश छिकारा, पार्षद, वार्ड 29
-नगर परिषद का 149 करोड़ का बजट दो पेज में समेट दिया गया। हमें पूरी जानकारी नहीं दी जाती है। पार्षद किसी काम की कहते हैं तो बजट की कमी कही जाती है। बजट की मीटिंग के लिए तो पार्षद जरूरी हैं लेकिन सामान्य बैठक महीनों से बुलाई नहीं जा रही है। जब पूरी जानकारी मिलेगी, तब बजट पास किया जाएगा।-अशोक शर्मा, पार्षद, वार्ड 11
-बजट बिल्कुल संतोषजनक नहीं है। हमने मीटिंग का बहिष्कार नहीं किया है बल्कि सुधार की मांग की है। बजट पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए ताकि हम भी वार्ड में आम जनता के सामने उनके सवालों का जवाब दे सकें। हमें बजट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। -सुनैना मलिक, पार्षद, वार्ड 23
-सिर्फ बजट की बैठक में ही हमें याद किया जाता है। बजट पास करने के लिए दबाव बनाया जाता है। बजट के अलावा भी सामान्य बैठक होनी चाहिए ताकि पार्षद अपने वार्डों की मांग उठा सकें। एक साल पहले 50-50 लाख रुपये सभी वार्डों के लिए पास हुए थे। अब तक इन पर काम नहीं हुआ। हम जनता को क्या जवाब दें।-मनीषा धनखड़, पार्षद, वार्ड 12
वर्जन
-बजट की बैठक में सभी पार्षद आए थे। पार्षदों ने बजट में वार्ड वाइज खर्च का ब्योरा मांगा है। इसी वजह से पार्षदों ने बैठक स्थगित की है। जल्द ही बजट की पूरी जानकारी पार्षदों को दी जाएगी और बैठक बुलाई जाएगी।-संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।