{"_id":"577026064f1c1b857d79ab1b","slug":"teemardar-bahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का मुख्य गेट बंद, तीमारदार बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का मुख्य गेट बंद, तीमारदार बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेट बंद देख डीएम ने सीएमएस को तलब कर लिया, जिसके बाद खलबली मच गई। वार्ड में बाल रोग चिकित्सक भी गैर हाजिर थे। डीएम को यहां गंदगी भी मिली, जिस पर सीएमएस से नाराजगी जाहिर की और जवाब तलब भी किया।
नगर विकास मंत्री आजम खां की सख्ती के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओँ का जायजा लेने केलिए जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने रविवार की सुबह करीब दस बजे छापा मारा। डीएम जब यहां पहुंचे तो उनको अस्पताल में प्रवेश का मुख्य गेट बंद मिला। गेट के बाहर तीमारदार खड़े थे, जिनसे डीएम ने पूछा कि वे कैसे खड़े हैं, जिस पर बताया गया कि अस्पताल का गेट बंद कर उन्हें बाहर कर दिया गया है। डीएम के आने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मियों में भी हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में मुख्य गेट खोला गया।
इसके बाद डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें वार्डों में गदंगी मिली, जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने सीएमएस से पूछा कि इतनी गदंगी कैसे है। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इसके बाद डीएम को यहां बाल रोग चिकित्सक डा.एके शर्मा भी गायब मिले। बताया गया कि वह अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
डीएम ने यहां पर व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए हैं। कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें,ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस कार्रवाई से खलबली मच गई।