{"_id":"6ae507e1d9dfd5edc10ebf9e","slug":"tanishka-from-bahadurgarh-scored-56-runs-in-the-under-19-t20-challenger-trophy-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-141922-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में बहादुरगढ़ की तनिष्का ने बनाए 56 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में बहादुरगढ़ की तनिष्का ने बनाए 56 रन
विज्ञापन
30jjrp09- तनिष्का शर्मा
- फोटो : Archive
झज्जर। बिलासपुर के लुहनू क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में जिले की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने टीम-बी की ओर से खेलते हुए 47 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच ने टीम-सी की ओर से खेलते हुए 11 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए।
बीसीसीआई की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें टीम-बी में तनिष्का शर्मा और टीम-सी में पूर्वा सिवाच शामिल हैं। प्रतियोगिता में सभी टीमें लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा।
पहले मैच में टीम-ए और टीम-सी के बीच मुकाबला हुआ। टीम-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम-सी ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाए। पूर्वा सिवाच ने 11 गेंदों में नाबाद 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-ए ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। गेंदबाजी में पूर्वा ने दो ओवर में 15 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
दूसरे मैच में टीम-बी और टीम-डी आमने-सामने थीं। टीम-बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से तनिष्का शर्मा ने 47 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली।