{"_id":"6906490c852a04f09e08a60b","slug":"students-spread-the-splendor-of-haryanvi-culture-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-127867-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा
विज्ञापन
01jjrp04- राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में हरियाणा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती
झज्जर। हरियाणा प्रदेश के 60वां स्थापना दिवस जिला स्तर पर शनिवार को प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज सभागार में मनाया गया।
राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में युवाओं, महिलाओं, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों, उद्यमियों सहित हर वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल उत्सव नहीं बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत, मेहनत, परंपरा और प्रगति का प्रतीक है, जिसने हरियाणा को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। फुटवियर क्षेत्र में बहादुरगढ़ आज प्रदेश की औद्योगिक क्रांति का मुख्य केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि झज्जर जिला हरियाणा की खेल शक्ति, शौर्य, संस्कृति और कृषि का जीवंत प्रतीक है। यह भूमि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की जननी रही है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल, वरिष्ठ नेता मनीष बंसल के अलावा डीसीपी जसलीन कौर व एडीसी जगनिवास मौजूद रहे।
विभिन्न स्टॉल लगाई गई
राजकीय कॉलेज में हरियाणवी कला और संस्कृति की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से पारंपरिक परिधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजन के अलावा कृषि व किसान कल्याण विभाग, इफको, आयुष, महिला व बाल विकास, पुलिस की साइबर सेल, रेडक्रॉस विभागों की स्टालें लगाई गईं। डीसी ने सभी स्टाॅलों का अवलोकन किया।
समारोह में जिले भर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
डीसी ने जिला भर के स्कूलों में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को आठ हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को पांच और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार और सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया। वहीं खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र, क्रिकेट कोच नवीन कुमार, कुश्ती कोच जयवीर सिंह, साइकिलिंग कोच शर्मिला देसवाल, मुक्केबाजी कोच हितेश कुमार, जूडो विजेंद्र सिंह, कोच विरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला के लोक कलाकार दीपक कपूर, जोगेंद्र कुंडू, रामवीर आर्यन, बबीता, नवीन कोच, पुष्पा, चेतना सारसर, रमेश माजरा, मंजीत बदलिया, चेतन गुलिया, निर्मल मास्टर के अलावा सीएसआर गतिविधियों के जरिए प्रशासन का सहयोग करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया।