{"_id":"6af8c80c4716238d6a001fe5","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-violate-grap-3-rules-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142385-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैप-3 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैप-3 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
झज्जर। वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रेप-तीन के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित विभागों को गंभीरता से कार्य करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी करते हुए ठोस कार्रवाई करें। डीसी ने निर्देश दिए कि सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
रोड डस्ट वाले क्षेत्रों की पहचान कर नियमित आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के अन्य उपाय सुनिश्चित किए जाएं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान किए जाएं और कचरे के अनुचित निस्तारण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
डीसी ने यातायात और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान कर उनके चालान किए जाएं। आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत ऐसे वाहनों को इंपाउंड करने की कार्रवाई भी की जाए।