{"_id":"6a99871449a89148d50e686b","slug":"streets-of-badli-waterlogged-after-half-an-hour-of-rain-relief-from-the-heat-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-126847-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे की बारिश से बादली की गलियां जलमग्न, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे की बारिश से बादली की गलियां जलमग्न, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बादली। दोपहर में हुई करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। हालांकि, तेज बारिश के कारण बादली कस्बे की कई गलियों में पानी भर गया जिससे आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई।
यह बारिश आसपास के गांवों में बूंदाबांदी न होने के बावजूद बादली में जमकर हुई। तेज बारिश से जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। देवीलाल द्वार के पास और पेलपा मोड़ की गली में सबसे अधिक जलभराव देखा गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों को पानी से भरी गलियों से होकर गुजरना पड़ा।
स्थानीय निवासी रामपाल, सचिन और देवेंद्र ने बताया कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या हर बार सामने आती है। इस समस्या के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा होने से होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी।