फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sports Nursery... Baba Gungla Sports Academy is giving national recognition to rural talent.

खेल नर्सरी... बाबा गूंगला स्पोर्ट्स अकादमी ग्रामीण प्रतिभाओं को दे रही राष्ट्रीय पहचान

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 23 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Sports Nursery... Baba Gungla Sports Academy is giving national recognition to rural talent.
23jjrp12- कोच राजबीर
नरेश दहिया
विज्ञापन

साल्हावास। बाबा गूंगला स्पोर्ट्स अकादमी ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रही है। वर्तमान में 40 ग्रामीण युवा खिलाड़ी यहां अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
अकादमी के संचालक और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कप्तान सिंह ने बताया कि संस्थान निशुल्क और विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सही मंच देना है। खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग के साथ रहने और खाने की आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। पिछले दो साल से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोच रीना, कोच अशोक और पूर्व हवलदार राजबीर ने बताया कि लड़कियों के लिए हॉस्टल और प्रशिक्षण मैदान की व्यवस्था है। अकादमी का वातावरण प्रदूषण रहित है। यह खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनुकूल है। यहां प्रशिक्षित खिलाड़ी भारतीय सेना, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस में भी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे विशाखा, एकता, चंचल, चेतना और शशि ने राज्य स्तर पर परचम लहराया है। उन्होंने सोनीपत में 4 अप्रैल 2025 को आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। अमन, राघव और दक्ष ने दिल्ली में 8 से 11 जनवरी को हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बाबा गूंगला स्पोर्ट्स अकादमी खोरड़ा में दस गांवों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें लिलोढ, गोरिया, खुर्शेद नगर, झोलरी, खोरड़ा, गोठड़ा, खानपुर कलां, बहु, सुधराना, बाहला सहित चार जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं।

इंसेट
खिलाड़ियों की उपलब्धियां
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रविकांत छिल्लर, सोनिया चाहार और निशा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अकादमी की सुविधाओं और कोचों के मार्गदर्शन से वे राष्ट्रीय स्पर्धाओं में सफल रहे। प्रो-कबड्डी जैसी बड़ी लीग में भी उन्होंने पदक जीते हैं। अभिभावकों जगबीर सिंह और डॉ. नरेंद्र कुमार ने अकादमी प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

23jjrp12- कोच राजबीर

23jjrp12- कोच राजबीर

23jjrp12- कोच राजबीर

23jjrp12- कोच राजबीर

23jjrp12- कोच राजबीर

23jjrp12- कोच राजबीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed