{"_id":"56f8230f4f1c1bb258f14e0a","slug":"spicejet-flight-service-to-delhi-from-gaggal-airport-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल एयरपोर्ट के लिए अब भरी जाएंगी तीन उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगल एयरपोर्ट के लिए अब भरी जाएंगी तीन उड़ानें
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
Updated Mon, 28 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट ने सेवाओं में विस्तार कर एक ओर फ्लाइट की सुविधा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगल हवाई अड्डा में सेवाओं में विस्तार किया गया है। गगल के लिए पहले दिल्ली से दो उड़ानें थीं, लेकिन अब स्पाइस जेट ने एक और फ्लाइट की सुविधा यात्रियों को दी है। इससे दिल्ली से हिमाचल और गगल से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पहले स्पाइसजेट दिल्ली और गगल तक एक नियमित हवाई सेवा यात्रियों को दे रहा था। हवाई अड्डा निदेशक परविंदर तिवारी ने बताया कि स्पाइसजेट की दूसरी विमान सेवा सप्ताह में एक दिन छोड़कर नियमित रूप से जारी रहेगी। सोमवार और वीरवार को छोड़कर अन्य दिनों में सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट से इस विमान सेवा को सप्ताह में सातों दिन शुरू करने के लिए प्रयास जारी हैं। इसे लेकर उच्च अधिकारी जल्द ही फैसला ले सकते हैं। स्पाइसजेट की दूसरी विमान सेवा की पहली फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और 2:20 बजे यहां से रवाना होगी।
विज्ञापन