{"_id":"5a4a844a4f1c1b4c528bccc5","slug":"solar-street-lights-for-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की ऊर्जा से जगमग होंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की ऊर्जा से जगमग होंगे बाजार
jaunpur
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में लगे सोलर पैनल सिस्टम।
- फोटो : Amar Ujala
बिजली गुल होने पर भी जिले के प्रमुख बाजारों की गलियों में अंधेरा नहीं होगा। सौर ऊर्जा से गलियां रात में भी जगमग रहेंगी। खरीददार और दूकानदार आसानी से कारोबार कर सकेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजन के तहत 42 प्रमुख बाजारों को सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए चुना गया है।
सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत प्रदेश के प्रमुख बाजारों को जगमग करने में लगी है। नेडा के माध्यम से चयनित बाजारों में सौर ऊर्जा पर आधारित मार्ग प्रकाश का प्रबंध किया जा रहा है। नेडा ने हर ब्लाक के दो-दो प्रमुख बाजारों को योजना के तहत चुना है। जिले के 21 ब्लाकों के 42 प्रमुख बाजारों को चुना गया है। इनमें 357 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। महराजगंज ब्लाक में गांधीनगर में नौ व सराय पडरी में आठ, मडियाहूं के समादगंज में नौ व बेलगहन में आठ, करंजाकला में करंजाकला में नौ व कोलाहलगंज बाजार में आठ,धर्मापुर ब्लाक में गजना में आठ व बंजारेपुर में नौ, खुटहन ब्लाक में पट्टीनरेंद्रपुर में नौ व पटैला में आठ, रामपुर ब्लाक में जयसिंहपुर में आठ व सुल्तानपुर में नौ, रामनगर ब्लाक में नेवढिय़ा में नौ व गोपालपुर में आठ,सिकरारा ब्लाक में पकड़ी ब्लाक चौराहा में आठ व सेरवां बाजार में नौ,बदलापुर ब्लाक में सिंगरामऊ में नौ व टियरा में आठ,डोभी ब्लाक में चंदवक में नौ व पतरहीं में आठ,बरसठी ब्लाक में आलमगंज में नौ व बरसठी में आठ, सुईथाकला ब्लाक में अरसिया में नौ व गुढ़बड़ी में आठ, मछलीशहर में सरायबीका में आठ व मीरगंज में नौ,शाहगंज ब्लाक में इटौरी में नौ व जैदहां में आठ,सिरकोनी ब्लाक में कबूलपुर में आठ व सिरकोनी में नौ,केराकत ब्लाक में नई बाजार में आठ व थानागद्दी में नौ, जलालपुर ब्लाक में पराउगंज में नौ व पुरेव में आठ, बक्शा ब्लाक में लेदुका में आठ व धनियांमऊ में नौ, मुगराबादशाहपुर ब्लाक में पुरऊपुर में आठ व दरियांव में नौ,सुजानगंज ब्लाक में बरगांव में नौ व सुजानगंज में आठ, मुफ्तीगंज ब्लाक के बेलावं में आठ व मुफ्तीगंज बाजार में नौ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। नेडा के परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बाजारों में लाइट लगाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।