फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Skin patients are increasing but there is no doctor for two years.

त्वचा रोगी तो बढ़ रहे पर दो साल से डॉक्टर नहीं

Fri, 19 Dec 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बढ़ती ठंड और शुष्क हवा से त्वचा संबंधी दिक्कतें इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। तापमान गिरते ही हाथ-पैर में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने उभरने की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। स्किन डॉक्टर न होने से फिजीशियन व सर्जन ही त्वचा संबंधी मरीजों को देखकर उन्हें दवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल को 863 मरीजों ने नया पंजीकरण कराया। इसमें सर्दी के अलावा त्वचा रोग 56 रोगी पहुंचे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ हवा में नमी कम हो जाती है। इससे त्वचा शुष्क और रूखी होने लगती है।
विज्ञापन

अधिक गर्म पानी से नहाने, रूम हीटर में अधिक रहने से भी ऐसा होता है। पुरुष जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि करीब दो साल से स्किन डॉक्टर की तैनाती है। डॉक्टर की तैनाती के लिए चार बार पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गुनगुने पानी से नहाने के बाद शरीर पर तेल की मालिश करें।
- अधिक पानी पीयें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
- नरम और मुलायम कपड़े पहनें।
- हरी सब्जियों और फलों का अधिक सेवन करें।
- स्वेटर, जर्सी के नीचे सूती कपड़े जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed