फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   SHO and driver attacked while attempting to apprehend accused; beaten with sticks

आरोपियों को पकड़ने गए एसएचओ और चालक पर हमला, लाठी डंडों से पीटकर वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। साल्हावास के सुंदरहेटी गांव में शुक्रवार रात वांछित आरोपी को पकड़ने गए एसएचओ बलराज और चालक धर्मेंद्र पर करीब 25 लोगों ने हमला कर दिया। एसएचओ बलराज व चालक धर्मेंद्र को लाठी-डंडों से मारा-पीटा। इसके बाद हमलावरों ने एसएचओ की वर्दी फाड़ दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी पवन उर्फ पौना को गिरफ्तार कर पाई। मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, कार्रवाई से नाराज आरोपी पक्ष शनिवार को सरपंच की अगुवाई में डीसीपी से मिलने झज्जर पहुंचा लेकिन अधिकारी के नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, साल्हावास थाना प्रभारी निरीक्षक बलराज शुक्रवार रात खानपुर कलां में मेला ड्यूटी की चेकिंग और गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि साल्हावास थाने में दर्ज एक मुकदमे का वांछित आरोपी सुंदरहेटी गांव में अपने साथी पवन उर्फ पौना के घर छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने डायल-112 को सूचित किया और पुलिस टीम के साथ मौके पर रेड की।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से पवन उर्फ पौना पुत्र महेंद्र, निवासी सुंदरहेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि पवन उर्फ पौना, एक महिला और उनके 20-25 अन्य साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एसएचओ बलराज और उनके चालक धर्मेंद्र के साथ मारपीट की जिससे दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थाना प्रभारी के दो मोबाइल फोन, ईयरबड्स और जेब में रखे 8,300 रुपये भी छीन लिए। सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त भी कर दिया। घटना के बाद घायल दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सीएचसी जमालपुर में भर्ती कराया गया।


सरपंच के साथ झज्जर पहुंचे परिजन, लगाए आरोप

आरोपी पक्ष के परिजन शनिवार को सरपंच के नेतृत्व में झज्जर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया। सरपंच का आरोप था कि गांव में रेड करने से पहले पुलिस ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। यदि पुलिस पहले सूचना देती तो वह स्वयं आरोपी को पुलिस के समक्ष पेश कर देते, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। वहीं, महिला ममता ने पुलिसकर्मियों का कपड़े फाड़ने का आरोप गलत बताया। उसने कहा कि पुलिस ने मामले में गलत तरीके से कार्रवाई की है।

वर्ज़न
थाना प्रभारी साल्हावास की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, थाना साल्हावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed